ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शराबियों की धरपकड़़ को प्लेन भी उडवायेंगे

UB India News by UB India News
March 3, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
शराबियों की धरपकड़़ को प्लेन भी उडवायेंगे

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सूबे में शराबबंदी को लेकर बुधवार को नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा कि हम शराबियों व धंधेबाजों को छोड़ेंगे नहीं। किसी के मन में इधर–उधर है तो सावधान हो जाएं। हम जब तक हैं तब तक छोडेंगे नहीं। ड्रोन‚ हेलीकॉप्टर उड ही रहे हैं अब प्लेन भी उडवायेंगे‚ लेकिन किसी को छोडेंगे नहीं। जो भी गडबड करने वाले हैं किसी को नहीं छोडेंगे अब सतर्क रहिये। अब एरियल भी‚ ड्रोन भी लगा है‚ प्लेन का भी उपाय करवा रहे हैं। समाज सुधार यात्रा से क्रांति हो रही है। लोग बडे पैमाने पर जागरूक हो गये हैं। शराब के खिलाफ माहौल बन गया है। बाल विवाह से लेकर दहेज के खिलाफ लोगों में जागरूकता आयी है। नीतीश ने कहा कि सदन में शराबबंदी का समर्थन करने वाले कुछ लोग इधर–उधर बोल रहे हैं‚ लेकिन उन्हें ये समझ लेना चाहिये कि हम छोडेंगे नहीं। बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकार की उपलब्धियां गिनाइ। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था के लिए सरकार काम कर रही है। अभी संज्ञेय अपराध के मामले में राज्य देश में २५वें स्थान पर है। २०२० की तुलना २०२१ में हत्या के मामलों में ११.१४ फीसद‚ दंगा के मामले में ३३.१६ फीसद‚ फिरौती के लिए अपहरण मामले में ११.९० फीसद‚ दहेज हत्या मामले में ४.४ः प्रतिशत की कमी आयी है। बिहार पर गर्व किजिए‚ बिहार के लोग उतने गडबड नहीं हैं। राज्य के बाहर जब भी जाइये बिहार के हित में बोलिये। उन्होंने कहा कि राज्य में साम्प्रदायिक सौहार्द का माहौल कायम है। पुलिसबल में बढोतरी हुई है। करीब दस हजार पदों पर नियुक्ति होने वाली है। एक लाख की आबादी पर ११५ बल तय किया था‚ अब उसकी संख्या बढाई जाएगी और ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
पहले २००५ में राज्य में पुलिसकर्मियों की संख्या कम थी तब आर्मी के लोगों को सुरक्षा की जिम्मेवारी दी गयी थी। २५ हजार से ज्यादा राज्य पुलिस में महिला हैं। इतनी महिलाएं किसी राज्य में नहीं हैं। महिलाओं के लिए हम काम कर रहे हैं। हमलोग किसी भी चीज को छोडते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब हर थाने में एक महिला पुलिस अधिकारी को तैनात किया जाएगा। पहले थाना और ओपी भाडे के मकान में रहता था हमने तय किया कि कोई थाना या ओपी भाडे पर नहीं रहेगा बल्कि अपना थाना रहेगा। आज थाने के भवन को देखिए पहले और आज में स्थितियां काफी बदली हैं। हमलोग जो काम करते हैं उसकी चर्चा करना कुछ लोग जरूरी नहीं समझते। भूमि विवाद के निपटारे के लिए राज्य में तेजी से काम हो रहा है। जाति‚ आवास और आय प्रमाण पत्र पहले बनाने में दिक्कत होती थी इसे ऑनलाइन कर दिया गया जिससे लोगों को सहुलियत हो गयी है। घर बैठे लोग अब इन प्रमाण पत्रों को बनवा रहे हैं। कोई कही भी रहकर इसे बना सकता है। पहले लोगों को यह सुविधा नहीं थी जिससे काफी परेशानी होती थी। सात निश्चय पर सीएम नीतीश ने कहा कि यह २०१६ से शुरू किया गया था‚ जिससे लोगों को काफी लाभ मिला है। हर घर बिजली‚ हर घर नल पहुंचाई गयी शौचालय‚ पुल और सडकों को बनाया गया। सात निश्चय २ को इस बार भी बजट में रखा गया है। सोलर स्ट्रीट लाइट पर काम शुरू किया गया है। पूरी उम्मीद है कि अप्रैल महीने से पूरा गांव जगमग होगा। रात में प्रत्येक गांव में रौशनी रहेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में अब करोना के २७९ एक्टिव मरीज बच गये हैं। अब लग रहा है कोरोना से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी‚ लेकिन अभी भी सचेत रहने की जरूरत हैं। अब तक कुल ६ करोड ९३ लाख से अधिक जांच की गयी है। कोरोना जांच में जो भी खर्चा आता है वह राज्य सरकार वहन करती है। कोरोना की जांच लगातार जारी है। सामान्य बेड‚ऑक्सीजन युक्त बेड और दवाइयों की व्यवस्था अस्पतालों में करायी गयी। वैक्सीनेशन का काम अब भी जारी है। लोगों को बूस्टर डोज भी दिया गया है। कोरोना से जिनकी भी मौतें हुइ उनके आश्रितों को ४ लाख रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है। ११ लाख १०० लोगों को ४–४ लाख रुपया मुआवजा राज्य सरकार ने दिया। राज्य सरकार ने ४९८ करोड ४७ लाख रुपये का मुआवजा अब तक पीडित परिवार को दिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
बिहार विधान परिषद का 200वां सत्र:शुक्रवार से शुरू होने वाला ये सत्र एक नया इतिहास रचेगा

बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए अप्रैल में चुनाव

विधानमंडल में आज होने वाले कार्यक्रम

विधानमंडल में आज होने वाले कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend