ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण का मतदान जारी …..

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in उत्तरप्रदेश
0
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण का मतदान जारी …..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों के लिए मतदान प्रारंभ हो गया है। पोलिंग पार्टियों ने माक पोल से पहले ईवीएम को परखा, उसके बाद मतदाता को पोलिंग बूथ में प्रवेश मिला। इस चरण में मैदान में उतरे 693 प्रत्याशियों में 90 महिलाएं हैं। पांचवें चरण में 2.25 मतदाताओं में 1.20 करोड़ पुरुष, 1.05 करोड़ महिला और 1727 तृतीय लिंग (थर्ड जेंडर) हैं।

दो घंटे में 61 विधानसभा क्षेत्र में 8.02 प्रतिशत मतदान, कौशांबी मे सर्वाधिक 11.40 पोलिंग: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण में रविवार को मतदान जारी है। पहले दो घंटे यानी सात से नौ बजे के बीच में 12 जिलों की 61 सीटों पर 8.02 प्रतिशत मतदान हो गया था। इसमें भी सर्वाधित मत कौशांबी जिले में पड़े हैं जबकि बाराबंकी में वोटर काफी सुस्त हैं। कौशांबी में 11.40 प्रतिशत मतदान हो गया। बाराबंकी में 6.20 प्रतिशत वोट ही पड़े। सात से नौ बजे के बीच में अमेठी में 8.65, अयोध्या में 9.44, बहराइच में 7.51, बाराबंकी में 6.20, चित्रकूट में 8.78, गोंडा में 8.29, कौशांबी में 11.40, प्रतापगढ़ में 7.75, प्रयागराज में 7.07, रायबरेली में 7.48, श्रावस्ती में 9.65 और सुलतानपुर में 8.58 प्रतिशत मतदान हो गया था।

RELATED POSTS

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

प्रयागराज में सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने डाला वोट, बोलीं- भाजपा को मिलेंगी 300 से अधिक सीट : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पांचवें के मतदान के दौरान प्रयागराज में सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने भी अपने पति से साथ मतदान किया। भारतीय जनता पार्टी से सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने ब्वायज हाई स्कूल में बने मतदान केन्द्र में आठ बजे वोट डाला। बेटे को लखनऊ के कैंट क्षेत्र से भाजपा का टिकट दिलाने के प्रयास के मामले में काफी चर्चित रीता बहुगुणा जोशी ने मतदान के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार हमारी ही बनेगी। हम इस बार 300 से अधिक सीटों की उम्मीद कर रहे हैं। हमको भरोसा है कि पांचवें चरण में 70 प्रतिशत होगा। हमको भरोसा है कि मतदाता भाजपा के विकास के कार्य के साथ जाएगा। इसी कारण हमको बड़ी जीत मिलेगी और भाजपा 300 से अधिक सीट जीतकर एक बार फिर सरकार बनाएगी।

अमेठी, गोंडा, बहराइच तथा कौशांबी के कई बूथ पर ईवीएम में खराबी : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण के मतदान में पहले घंटे के मतदान के दौरान ही कई जगह पर ईवीएम में खराबी होने के कारण मतदान प्रभावित हुआ है। बहराइच के काजीपुरा मतदान केन्द्र की ईवीएम खराब हो गई। इसी तरह से अमेठी के गौरीगंज के बूथ नंबर 62, 26,136 पर, सिराथू विधानसभा में बूथ नंबर 378,333,358, 910 तथा गोंडा के कर्नलगंज के सकतपुर में ईवीएम खराब हो गई है। अयोध्या के गंजा में बूथ संख्या 261 पर ईवीएम खराब होने से लाइन में लगे लोग परेशान हैं जबकि चित्रकूट में चित्रकूट इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 401 पर ईवीएम मशीन खराब होने से सुबह से मतदान नहीं हो सका। जिससे लाइन में लगे मतदाताओं में भारी नाराजगी है।

यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने किया मतदान, बोले- 300 का आंकड़ा पार करेगी भाजपा: योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री तथा प्रयागराज में इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सिद्धार्थनाथ सिंह ने मतदान के लिए अपने निर्धारित समय से पहले ही प्रयागराज के इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के सिविल लाइंस में ज्वाला देवी इंटर कालेज के कमरा नम्बर पांच में जाकर परिवार के साथ अपना वोट डाला। इससे पहले उन्होंने घर के पास ही मंदिर में जाकर पत्नी तथा बच्चों के साथ पूजा-अर्चना भी की। मतदान के बाद सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि राज्य में आज पांचवें चरण के लिए मतदान हो रहा है। भाजपा ने हर चरण में अच्छा प्रदर्शन किया है और इस चरण में भी 61 में से 50 के ऊपर सीट जीतेगी। भाजपा इस बार भी चुनाव में 300 का आंकड़ा पार करेगी।

प्रयागराज, प्रतापगढ़ व कौशांबी में उत्साह से मतदान- प्रदेश में सर्वाधिक विधानसभा सीटों वाले प्रयागराज समेत प्रतापगढ़ तथा कौशांबी में रविवार को करीब 83 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 18 वी विधानसभा के लिए अपने सरताज चुन रहे हैं। सात बजे से ही मतदान का क्रम उत्साह के साथ शुरू हो गया। प्रयागराज में 12 विधानसभा सीटों के लिए 169 उम्मीदवार हैं जबकि प्रतापगढ़ में सात सीटों के लिए 90 प्रत्याशी। कौशांबी में प्रत्याशियों की संख्या 41 है और यहां तीन विधानसभा सीटें हैं। साढ़े चार हजार से ज्यादा मतदेय स्थल पर बूथों की संख्या नौ हजार से ज्यादा है। कुल 22 सीटों का फैसला पांचवें चरण के मतदान में होना है। उल्लेखनीय प्रत्याशियों में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ( सिराथू -कौशांबी) कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ( इलाहाबाद शहर पश्चिमी) नंद गोपाल नंदी ( इलाहाबाद शहर दक्षिण) रघुराज प्रताप सिंह (कुंडा प्रतापगढ़) तथा राजेंद्र सिंह मोती सिंह (पट्टी प्रतापगढ़) शामिल हैं। इसके अलावा कुछ पूर्व मंत्रियों की किस्मत का भी फैसला होगा। इनमें कौशांबी के मंझनपुर से इंद्रजीत सरोज तथा प्रयागराज की प्रतापपुर विधानसभा सीट से राकेश धर त्रिपाठी व उज्जवल रमण सिंह (करछना) शामिल हैं।

14,030 मतदान केंद्रों पर 25,995 मतदेय स्थल: पांचवें चरण के लिए 14,030 मतदान केंद्रों पर 25,995 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 560 आदर्श मतदान केंद्र हैं, जबकि 171 महिला कर्मी मतदेय स्थल बनाए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए व्यापक प्रबंध और सुरक्षा व्यवस्था की है। मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर गाइड भी वितरित की गई हैं। मतदेय स्थलों पर जो मतदाता शाम छह बजे उपस्थित रहेंगे, वह सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

इन 12 जिलों में मतदान: अमेठी, रायबरेली, सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा।

दिग्गजों की परीक्षा : पांचवें चरण में पांच मंडलों (अयोध्या, लखनऊ, चित्रकूट धाम, प्रयागराज व देवीपाटन) के 12 जिलों अमेठी, रायबरेली, सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती व गोंडा में मतदान है। इन 61 सीटों में वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा 47, सपा पांच, बसपा तीन, अपना दल तीन, कांग्रेस एक व निर्दलीय दो सीटों पर जीते थे। 12 जिलों के 61 विधानसभा क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, राजेनद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, नंदगोपाल गुप्ता व रमापति शास्त्री तथा राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चुनाव लड़ रहे हैं। इन सभी के साथ बेहद चर्चित रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया प्रतापगढ़ के कुंडा से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक तथा यहीं से कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा मोना रामपुर खास से मैदान में हैं। अखिलेश यादव सरकार में पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय अयोध्या से मैदान में हैं तो अमेठी से पूर्व सांसद संजय सिंह भी भाजपा के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनके साथ पूर्व मंत्री तथा प्रयागराज के हंडिया से विधायक रहे राकेशधर त्रिपाठी इस बार प्रयागराज के प्रतापपुर से अपना दल के टिकट पर मैदान में हैं।

23 विधानसभा सीटें संवेदनशील : पांचवें चरण में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा के भी मजबूत प्रबंध हैं। प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पांचवें चरण के 61 में से 23 विधानसभा क्षेत्र संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। इनमें फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर, हंडिया, मेजा, करछना, इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद दक्षिण, रामपुर खास, पट्टी, कुंडा, बाबागंज, सिराथू, मंझनपुर, गोसाईंगंज, कुर्सी, रामनगर, दरियाबाद, इसौली, लम्भुआ, महसी, पयागपुर और कैसरगंज शामिल हैं। कुल 1119 मजरे व मोहल्ले वल्नरेबल चिन्हित किए गए हैं, जबकि 4547 मतदेय स्थलों को क्रिटिकल माना गया है।

वोटर आइडी के अलावा यह 12 पहचान पत्र मान्य

– आधार कार्ड

– मनरेगा जाब कार्ड

– बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक

– श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड

– ड्राइङ्क्षवग लाइसेंस

– पैन कार्ड

– एनपीआर के तहत आरजीआइ द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड

– भारतीय पासपोर्ट

– फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज

– केंद्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम और पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र

– सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र

– यूनिक डिसएबिलिटी आइडी कार्ड।

ऐसी होगी सुरक्षा व्यवस्था

– कुल 152 पिंक बूथ बनाए गए हैं, जहां 20 महिला निरीक्षक या उपनिरीक्षक व 295 महिला आरक्षी व मुख्य आरक्षी की ड्यूटी रहेगी।

– सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय पुलिस बल तैनात रहेगा। 856.1 कंपनी केंद्रीय पुलिस बल मिला है।

– बूथ ड्यूटी के लिए 805.11 कंपनी व 14 स्ट्रांग रूम में ईवीएम की सुरक्षा के लिए 4.67 कंपनी लगाई गई है।

– कानून एवं व्यवस्था ड्यूटी में 45.61 कंपनी दी गई है, जिसमें 22.67 कंपनी क्यूआरटी ड्यूटी में रहेगी।

– 47 अंतरराष्ट्रीय-अंतरराज्यीय बैरियर नाकों पर 02.61 कंपनी, 10.17 कंपनी एफएसटी व 10.17 कंपनी एसएसटी के साथ ड्यूटी पर रहेगी।

– उप्र पुलिस के 7337 निरीक्षक-उपनिरीक्षक, 61300 मुख्य आरक्षी-आरक्षी तैनात किए गए हैं। इनके साथ 22 कंपनी पीएसी, 47741 होमगार्ड, 2667 पीआरडी जवान व 12322486 चौकीदारों को लगाया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

by UB India News
June 28, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दबाव में...

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

by UB India News
June 17, 2026
0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिछात बिछनी शुरू हो गई है। एक ओर जहां बसपा प्रमुख मायावती ने...

Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किये

युद्ध टलने की उम्मीद

क्या पुतिन की शर्तों को मानेगा यूक्रेन?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend