ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किये

UB India News by UB India News
February 28, 2022
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किये
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 86वें एपिसोड में देश और दुनिया के सामने आ रही चुनौतियों का जिक्र किया है। इस ऐपिसोड से पहले उन्‍होंने देशवासियों से उनके विचार भी मांगे थे। अपने एक ट्वीट में उन्‍होंने लोगों से कहा था कि वो 27 फरवरी को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए अपना रिकार्ड मैसेज या विचार नमो एप पर भेजें। हर बार की तरह पीएम मोदी इस बार देश के आम लेकिन कुछ खास लोगों से बात करेंगे। ये एपिसोड ऐसे मसय में हो रहा है जब रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग जारी है। इसका खामियाजा पूरा विश्‍व उठा रहा है। हजारों की संख्‍या में भारतीय भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं और मुश्किल हालातों में अपना जीवन गुजार रहे हैं। वहीं भारत सरकार की पहली प्राथमिकता वहां मौजूद भारतीयों को सुरक्षित वापस लाना है।

इसके लिए भारत ने विशेष विमानों के जरिए अपनी पहल भी शुरू कर दी है। अब तक यूक्रेन में फंसे सैकड़ों लोगों को स्‍वदेश वापस लाया जा चुका है। अन्‍यों को वहां से लाने की भी पूरी तैयारी है। इस बीच पीएम मोदी ने दोनों पक्षों से शांति की अपील की है। उनका कहना है कि दोनों के बीच किसी भी विवाद को बातचीत के जरिए ही सुलझाना चाहिए।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसे ही कुछ वर्ष पहले तमिलनाडु के वेल्लूर से भगवान आंजनेय्यर, हनुमान जी की प्रतिमा चोरी हो गई थी. हनुमान जी की ये मूर्ति भी 600-700 साल पुरानी थी. इस महीने की शुरुआत में, ऑस्ट्रेलिया में हमें ये मिली. हजारों वर्षों के हमारे इतिहास में, देश के कोने-कोने में एक-से-बढ़कर एक मूर्तियां हमेशा बनती रहीं, इसमें श्रद्धा भी थी, सामर्थ्य भी था, कौशल्य भी था और विवधताओं से भरा हुआ था और हमारे हर मूर्तियों के इतिहास में तत्कालीन समय का प्रभाव भी नजर आता है.

उन्होंने कहा कि साल 2013 तक करीब-करीब 13 प्रतिमाएं भारत आई थीं. लेकिन, पिछले सात साल में 200 से ज्यादा बहुमूल्य प्रतिमाओं को, भारत, सफलता के साथ वापस ला चुका है. अमेरिका, ब्रिटेन, हॉलैंड, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, सिंगापुर, ऐसे कितने ही देशों ने भारत की इस भावना को समझा है और मूर्तियां वापस लाने में हमारी मदद की है.

पीएम मोदी ने कहा कि आज ‘मन की बात’ की शुरुआत हम, भारत की सफलता के जिक्र के साथ करेंगे. इस महीने की शुरुआत में भारत, इटली से अपनी एक बहुमूल्य धरोहर को लाने में सफल हुआ है. ये धरोहर है, अवलोकितेश्वर पद्मपाणि की हजार साल से भी ज्यादा पुरानी प्रतिमा. ये मूर्ति कुछ वर्ष पहले बिहार में गया जी के देवी स्थान कुंडलपुर मंदिर से चोरी हो गई थी. लेकिन अनेक प्रयासों के बाद अब भारत को ये प्रतिमा वापस मिल गई है.

आपको बता दें कि मन की बात की पहली कड़ी 3 अक्‍टूबर 2014 को प्रसारित की गई थी। तब से लेकर आज तक ये कार्यक्रम निरंतर प्रसारित किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी लोगों का सुझाव लेकर बात करते हैं। इसमें वो लोग भी शामिल किए जाते हैं जिन्‍होंने अपने काम से लोगों के जीवन में कुछ बेहतर करने का प्रयास किया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
युद्ध टलने की उम्मीद

क्या पुतिन की शर्तों को मानेगा यूक्रेन?

रूस-यूक्रेन के बीच टकराव जारी, कीव में लगातार हमले कर रही है रूसी सेना

रूस-यूक्रेन के बीच टकराव जारी, कीव में लगातार हमले कर रही है रूसी सेना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend