ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सरकार सभी क्षेत्रों व वर्गों के उत्थान के लिए प्रयत्नशीलः राज्यपाल

UB India News by UB India News
February 26, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, राजभवन, विधानमंडल
0
सरकार सभी क्षेत्रों व वर्गों के उत्थान के लिए प्रयत्नशीलः राज्यपाल

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्यपाल फागू चौहान ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार न्याय के साथ विकास के मूल मांग को केंद्र बिंदु में रखते हुए प्रदेश की सभी क्षेत्रों एवं सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रयत्नशील है। श्री चौहान ने बिहार विधानमंडल के शुक्रवार से शुरू बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में कोविड–१९ महामारी एवं लॉकडाउन के कारण पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को गहरा आघात पहुंचा लेकिन इसी दौरान बिहार सरकार के व्यय में कोरोना पूर्व काल से लगभग १३ प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज हुई‚ जो सरकार के लोक कल्याणकारी दायित्वों के प्रति कटिबद्धता को दर्शाता है। कोरोना काल में भी राज्य सरकार ने वित्तीय अनुशासन को ध्यान में रखते हुए निर्धारित राजकोषीय घाटे एवं ऋण दायित्वों की सीमा का भी बखूबी पालन किया। विकट स्थिति के बावजूद राज्य सरकार ने सरकारी कर्मियों एवं पेंशनधारियों को वेतन का समय से पूर्ण भुगतान किया है।
राज्यपाल ने कहा कि आधारभूत संरचना एवं मानव संसाधन के विकास की किरणें बिहार के कोने कोने तक पहुंच रही है। बिहार में सड़क और पुल पुलिया का जाल बिछाकर अब राज्य के सुदूर क्षेत्र से पांच घंटे में राजधानी पटना पहुंचने का लक्ष्य पर कार्य योजना बनाकर निर्माण कार्य चल रहा है। आधारभूत संरचना के बाद राज और ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कों‚ पुल पुलिया‚ सरकारी भवनों के अनुरक्षण की नीति बनाई जा रही है। श्री चौहान ने कहा कि राजगीर में अंतरराष्ट्रीय खेल अकादमी सह क्रिकेट स्टेडियम‚ बोधगया में महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र‚ वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय‚ पटना में विधानसभा एवं विधान परिषद के सदस्यों के आवास‚ एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी‚ बापू टावर और गर्दनीबाग एवं शासी नगर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आवासीय भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है। सभी क्षेत्रों में आधारभूत संरचना का विकास कार्य कराया जा रहा है। पटना में मेट्रो रेल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है राज्य के नए नगर निकाय बनाए गए हैं। राज्य में नगर निकायों की संख्या बढकर १४२ से बढकर २६२ हो गई है। इससे शहरी क्षेत्र का विस्तार हुआ है और आने वाले समय में नर्सरी क्षेत्रों में भी बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। राज्यपाल ने कहा कि कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कृषि रोडमैप बनाकर कई महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चलाए जा रहे है। राज्य सरकार का प्रयास है कि किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य मिले‚ इसके लिए सरकार पैक्स और व्यापार मंडल के माध्यम से धान एवं गेहूं की अधिप्राप्ति करा रही है। पिछले वर्ष खरीफ में ३५ लाख ५९ हजार मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड अधिप्राप्ति हुई थी। इसके बाद रबी में चार लाख ५६ हजार मीट्रिक टन गेहूं की भी अधिप्राप्ति हुई है‚ जो पहले नाम मात्र की होती थी। इस वर्ष खरीफ के मौसम में कुल ४४ लाख ९८ हजार मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई है। श्री चौहान ने कहा कि मक्का एवं धान के किसानों की आय बढाने के लिए विशेष इथेनॉल नीति लाई गई है जिसके तहत १५१ निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है। इनमें से १७ प्रस्तावों को केंद्र सरकार ने अनुमति दे दी है‚ इसमें ३५ करोड़ ८० लाख लीटर प्रति वर्ष इथेनॉल खरीद का एकरारनामा हुआ है। राज्य में अनुसूचित जाति‚ अनुसूचित जनजाति‚ अति पिछड़ा वर्ग और सभी वर्ग की महिलाओं तथा अन्य युवाओं के स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढावा देने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना लागू की गई है। इस वित्तीय वर्ष में इन चारो योजनाओं में कुल १५९८६ लाभुक चयनित किए गए हैं। इनका प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण के बाद लाभुकों को वित्तीय प्रोत्साहन एवं ऋण विमुक्ति की जाएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
राज्य में प्रारंभिक स्तर पर बच्चों के नामांकन में आया सुधार

राज्य में प्रारंभिक स्तर पर बच्चों के नामांकन में आया सुधार

साइबर अपराध बड़ा खतरा

साइबर अपराध बड़ा खतरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend