बिहार प्रदेश युवा जदयू के निवर्तमान प्रदेश पदाधिकारियों‚ जिलाध्यक्षों एवं सक्रिय कार्यकर्ता साथियों की संयुक्त प्रमुख बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय‚ पटना स्थित कर्पूरी सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज ने की जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुये पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी युवाओं को यह संकल्प लेना होगा कि आने वाले लोकसभा आम चुनाव वर्ष–२०२४ एवं बिहार विधानसभा आम चुनाव वर्ष–२०२५ की तैयारी हेतु पंचायत स्तर तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किये गये जनोपयोगी कार्यों को पहुंचाना है। बैठक को संबोधित करते हुये युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज ने कहा कि पिछले १७ फरवरी २०२२ को संपन्न हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष ने जो दिशानिर्देश दिये थे‚ उसी के तहत राज्य के सभी जिलों में जाकर वहां बैठक एवं युवा साथियों से संवाद स्थापित करने के उपरांत ही जिला एवं प्रदेश स्तरीय कमिटी का गठन किया जायेगा। जो साथी अपने–अपने जिलों में मजबूत होंगे उन्हें ही जिलाध्यक्ष पद की जवाबदेही दी जायेगी। बैठक में प्रदेश सचिव रंजीत कुमार झा‚ प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह‚ प्रदेश सचिव सह मुख्यालय प्रभारी वासुदेव कुशवाहा‚ पुरुषोत्तम कुमार पुष्पेश‚ विक्की मेहता‚ अभिषेक पटेल‚ चन्द्र भाष्कर‚ परिमल राज‚ सौरभ सिंह यादव‚ जितेन्द्र साह‚ शम्सी खान‚ रणविजय कुमार‚ उत्कर्ष कुमार‚ @षभ कुमार‚ राहुल सिन्हा सहित दर्जनों लोग शामिल हुये।
तेजस्वी यादव मेरे छोटे भाई हैं लेकिन…………..
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन एक्टिव हो गया है. हाल ही आरजेडी कार्यालय में हुई बैठक में तेजस्वी यादव...