ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अब जमकर प्रचार…………..

UB India News by UB India News
February 24, 2022
in Lokshbha2024, उत्तरप्रदेश, खास खबर, संपादकीय
0
अब जमकर प्रचार…………..

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को प्रचार के लिए पूरी क्षमता के साथ सभाएं‚ रैलियां और रोड़शो करने की इजाजत दे दी है। गौरतलब है कि आयोग ने इससे पहले १५ जनवरी‚ २२ जनवरी‚ ३१ जनवरी और छह फरवरी को प्रत्यक्ष चुनाव प्रचार सभाओं के लिए कुछ नियमों के साथ एक सीमा तक छूट दी थी। आयोग ने १२ फरवरी को थोड़़ी और छूट देते हुए चिह्नित सभा स्थलों पर ५० प्रतिशत क्षमता के साथ सभाओं और रैलियों की अनुमति दी थी। अब जो छूट दी गई है‚ उसके पीछे कोरोना महामारी की स्थिति में सुधार होना बताया गया है। हालांकि कोरोना महामारी की स्थिति अभी भी ज्यादा सुधरी नहीं कही जा सकती। मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमण के १३‚४०५ नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर ४‚२८‚५१‚९२९ हो गई है। अलबत्ता‚ उपचाराधीन मरीजों की संख्या जरूर घटी है। कोरोना अपडे़ट पर नजर ड़ालें तो संतोष की बात है कि ४९ दिन के बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या देश में घटकर दो लाख से कम (१‚८१‚०७५) रह गई है। लेकिन चिंताजनक बात यह है कि मंगलवार के रोज महामारी से २३५ मरीजों की मौत हुई। बहरहाल‚ स्वास्थ्य मंत्रालय ने चुनाव आयोग को कोरोना मामलों की घटती संख्या और कोविड़ की स्थिति तेजी से सामान्य होने की जानकारी दी। इस पर आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ समीक्षा बैठक की और तदोपरांत उत्तर प्रदेश के बाकी बचे चरणों और मणिपुर में दो चरणों में होने वाले चुनाव केे लिए प्रचार पूरी क्षमता से करने की अनुमति प्रदान कर दी। लेकिन अभी भी यह अनुमति सशर्त है। चुनाव में शिरकत कर रही राजनीतिक पार्टियों और प्रत्याशियों को कोईसार्वजनिक सभा या रैली करने से पूर्व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी नियमों का अनुपालन करना होगा और तद्नुरूप जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। यह छूट चुनाव प्रक्रिया के आखिरी चरणों में मिल रही है‚ लेकिन इससे साफ है कि आयोग चुनाव प्रक्रिया को ज्यादा से ज्यादा सहज और पारदर्शी बनाए रखना चाहता है। चाहता है कि मतदाताओं और किन्हीं अन्य को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते समय स्वास्थ्य संबंधी किसी भी अंदेशे या जोखिम से दो चार होने की नौबत का सामना न करना पड़े़।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
टेस्ट में अब युवाओं पर फोकस

टेस्ट में अब युवाओं पर फोकस

कौन क्या चला रहा है………..

कौन क्या चला रहा है...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend