ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कौन क्या चला रहा है………..

UB India News by UB India News
February 24, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, मनोरंजन
0
कौन क्या चला रहा है………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देखिए भगवान भरोसे देश का चलना तो कोई नई बात नहीं है। जब भी सरकार से या कानून–व्यवस्था से लोगों का भरोसा उठता है‚ वे कहने लगते हैं कि देश भगवान भरोसे चल रहा है। ऐसे में आस्तिक होना आवश्यक हो जाता है। भरोसा बनाए रखना जरूरी होता है। सरकार पर न रहे तो भगवान तो है ही। ऐसा पहले कभी–कभार होता था‚ अब अक्सर होने लगा है। तो देश का भगवान भरोसे चलना तो कोई नई बात नहीं है। नई बात है एनएसई यानी शेयर बाजार का बाबा भरोसे चलना। एक जमाने में सट्टे तो बाबाओं के भरोसे लगते ही थे। यह एक तरह से गडा हुआ खजाना बताने जैसा ही चमत्कार होता था। सट्टे का नंबर बताने वाले बाबाओं का तब बडा जलवा था। वैसे भी लोग शेयर और सट्टे में ज्यादा फर्क करते नहीं। बल्कि कुछ लोग तो इसे एक ही मानते हैं। ऐसे में शेयर बाजार का किसी बाबा के भरोसे चलना कोई नई बात तो नहीं लगती। इधर तो बाबाओं के भरोसे पूरी राजनीति ही चल रही है। कभी सत्ताधारियों के बाबा होते थे। अब बाबा खुद सत्ताधारी हैं। वैसे ही जैसे पहले सत्ताधारियों के सेठ होते थे भामाशाह टाइप के‚ उनके अपने माफिया होते थे। अब तो खुद सेठ और माफिया ही सत्ताधारी हैं।

वैसे भी चुनाव जीतने के लिए बाबाओं के चरणों में नेता का लंबलेट होना कोई नई बात नहीं है। इधर एक नामी बाबा की जेल से छूट सिर्फ इसलिए हुई बताते हैं कि उनमें चुनाव जिताने का दम है। फिर चाहे बेशक‚ वे हत्या और रेप के मामले में ही जेल में बंद क्यों न हों। फतवे सिर्फ मस्जिदों से ही नहीं दिए जाते‚ डेरों से भी दिए जाते हैं। जैसे हर नेता की एक पार्टी होती है‚ वैसे ही हर नेता का बाबा भी होता है। नेता बिना पार्टी के तो हो सकता है‚ निर्दल होते ही हैं‚ लेकिन नेता बिना बाबा के नहीं हो सकता। देखिए जनाब‚ बाबाओं का आकर्षण ऐसा है कि बडे–बडे नेता तक बाबा बनने को लालायित हैं‚ और बाबा हैं कि नेता बनने को लालायित। कभी एक सत्ताधारी पार्टी को बाबा लोगों की पार्टी कहा जाता था यानी वह ऐसे लोगों की पार्टी थी जो नेताओं के बच्चे थे और बचकाने फैसले लेते थे। लेकिन अब पार्टियां बाबा लोगों से हैं। तो जब राजनीति बाबाओं से चल रही हो और देश को बाबा लोग ही चलाने लगें‚ तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। इस मामले में बाबा जन‚ भगवान को रिप्लेस कर सकते हैं। वैसे भी किसी शायर ने कहा ही है‚ जो तुम से पहले गद्दीनशीं था‚ उसे भी अपने खुदा होने का इतना ही यकीं था। ऐसे में यह कहने में नई बात तो नहीं होनी चाहिए कि बाबा अर्थव्यवस्था भी चला रहे हैं। जब बाबा व्यापार चला सकते हैं तो भैया एनएसई यानी अर्थव्यवस्था भी चला ही सकते हैं। नहीं क्याॽ

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
बिहार में नीतीश सरकार ने तंबाकू वाले गुटखा व पान मसाला पर फिर लगाया प्रतिबंध

बिहार में नीतीश सरकार ने तंबाकू वाले गुटखा व पान मसाला पर फिर लगाया प्रतिबंध

पुतिन ने यूक्रेन पर हमला बोला,यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई जगह हुए जोरदार धमाके

पुतिन ने यूक्रेन पर हमला बोला,यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई जगह हुए जोरदार धमाके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend