ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में रफ्तार का कहर, ऑन ड्यूटी महिला कॉन्स्टेबल को 50 मीटर घसीटती रही फॉर्च्यूनर

UB India News by UB India News
February 21, 2022
in खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
पटना में रफ्तार का कहर, ऑन ड्यूटी महिला कॉन्स्टेबल को 50 मीटर घसीटती रही फॉर्च्यूनर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजधानी पटना में शनिवार की रात को बड़ा हादसा (Patna Car Accident) हुआ है. पटना के व्यस्ततम और महत्वपूर्ण बेली रोड पर भीषण सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल (Patna Traffic Police) गंभीर रूप से घायल हो गई. दरअसल तेज रफ्तार से जा रही फॉर्च्यूनर कार (Fortuner SUV) ने महिला कॉन्स्टेबल बबीता कुमारी को कुचलते हुए 50 मीटर तक घसीट डाला. फॉर्च्यूनर गाड़ी बबीता कुमारी को आयकर गोलंबर से मजार तक घसीटते हुए ले कर चली गई. बाद में फल दुकानदारों और आसपास के लोगों की मदद से गाड़ी को खदेड़ कर रोका गया.

लोगों के सहयोग से पुलिस ट्रैफिक महिला कांस्टेबल को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले गई. इस हादसे के दौरान कार पर सवार अभिनव कुमार सिंह और उसके साथ बैठी जूही कुमारी ने भागने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. फिलहाल ट्रैफिक पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है. पटना के ट्रैफिक एसपी की मानें तो ट्रैफिक कांस्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

ट्रैफिक एसपी के अनुसार गंभीर रूप से घायल महिला कॉन्स्टेबल बबिता कुमारी मूल रूप से शेखपुरा जिले की रहने वाली है. वो पटना में ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत है. बबीता कुमारी की तैनाती ट्रैफिक संचालन के मकसद से पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर की गई थी. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बेली रोड पर फॉर्च्यूनर कार हड़ताली मोड़ की तरफ से आ रही थी और इनकम टैक्स गोलंबर घूमने की वजह है कार चालक ने गलत तरीके से कार से यू -टर्न लेने की कोशिश की. इसी दौरान मौके पर मौजूद ट्रैफिक कांस्टेबल बबिता ने कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन कार चालक अभिनव कुमार सिंह ने उसे सीधी टक्कर मार दी.

टक्कर मारने के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल बीच सड़क पर गिर पड़ी. उसने उठने की भी कोशिश की लेकिन चालक ने तेजी से गाड़ी आगे बढ़ाई. कॉन्स्टेबल का यूनिफार्म का विसिल कार्ड फुट रेस्ट में फंस गया. चालक भागने में लगा रहा और उसने बबीता की चीख भी नहीं सुनी. स्थानीय लोगों की मानें तो गाड़ी बढ़ते बबीता एक बार चिल्लाई और फिर बेहोश हो गई. करीब 50 मीटर दूर हाईकोर्ट मजार के पास लोगों ने कार को किसी तरह से रुकवाया.

पूछताछ में कार चालक अभिनव ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी है कि फॉर्च्यूनर कार उसी की है. उसने बताया कि वह पटना के ही नेहरू नगर में रहकर बालू का कारोबार करता है. उसके साथ मौजूद लड़की खुद को बीपीएससी की तैयारी करने वाली छात्रा बता रही थी. उसने मूल रूप से अपना घर सहरसा जिला बताया है. लड़की ने इस बात की जानकारी दी है कि वो दोनों रिश्तेदार है और वह पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ती है.

कार सवार युवक युवती ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी है कि वो अटल पथ से लौट रहे थे और युवक अभिनव उसे हॉस्टल छोड़ने जा रहा था. गोलंबर से पहले उन्होंने यू टर्न लेने की कोशिश की लेकिन महिला सिपाही ने उसे रोक दिया इसके बाद वे कार रोक रहे थे तभी सिपाही उसकी कार में फंस गई. अभिनव का दावा है कि उसे जब एहसास हुआ कि महिला कॉन्स्टेबल कार में फंस गई है तो उसने कार रोकने की कोशिश की. इस घटना के बाद से ट्रैफिक पुलिस महकमे में मातम पसरा हुआ है. घटना की जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज का सहारा लेने में जुट गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
पेट्रोल–ड़ीजल के दामों में वृद्धि सिर्फ बिहार में नहीं :नीतीश कुमार

हेमंत सरकार के फैसले से नीतीश हैरान‚ कहा भोजपुरी–मगही को हटाने से झारखंड़ को होगा नुकसान

खेत में ही तैयार जैविक उर्वरक …………….

खेत में ही तैयार जैविक उर्वरक ................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend