ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूरी दक्षता और ईमानदारी से करें कर्तव्यों का निर्वहन

UB India News by UB India News
February 19, 2022
in पटना, विधानमंडल
0
पूरी दक्षता और ईमानदारी से करें कर्तव्यों का निर्वहन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हार की जागरूक जनता की पैनी निगाह बिहार विधानसभा के सभी विधायकों पर रहती है। उन्हें हर समय जनता की अदालत में उपस्थित रहकर उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरना होता है। इसलिए जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें सदन में अधिक से अधिक रचनात्मक और सकारात्मक भूमिका निभानी पडती है। सदस्यों के निजी सहायक होने के कारण इस लिहाज से आपकी जिम्मेवारी बढ जाती है। आप उनके आंख–कान‚ हाथ–पांव हैं। इसमें आप उनके मददगार बनकर प्रत्यक्ष–अप्रत्यक्ष रूप में बिहार के विकास में सक्रिय भागीदार बन सकते हैं। आज इसी मकसद से आपके प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है। आप सजग और सतर्क हो पूरी दक्षता तथा ईमानदारी से अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करें‚ तभी आप जिस सदस्य से जुडे हैं‚ उनका प्रदर्शन सवाæत्तम हो सकेगा‚ जिससे अंततः जनहित का काम तत्परता से हो सकेगा। आप बिहार विधानसभा प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली को जरूर पढें। सीखने की लालसा जब मन के अंदर होगी तब आप सृजनात्मक रूप से विधायक के मददगार बन सकेंगे। आप विधानसभा डिजिटल टीवी से जुडें और विधायक को भी इससे जोडें तथा इस पर प्रसारित हो रही जानकारी से उन्हें भी अवगत करायें। यह बातें बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सेंट्रल हॉल में बिहार विधानसभा के सदस्यों के निजी सहायकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कहीं। इससे पहले उन्होंने इस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया।

बिहार विधानसभा के उप सचिव पांडव कुमार सिंह ने प्रश्न‚ असीम कुमार ने शून्यकाल और सदस्य तथा पूर्व सदस्यों की चिकित्सा प्रतिपू्त्तित‚ राजीव कुमार ने ध्यानाकर्षण‚ कार्यस्थन प्रस्ताव‚ विधेयक का व्यवस्थापन‚ विधायी कार्य‚ निर्वाचन‚ राज्यपाल का अभिभाषण की जानकारी‚ सदन पटल पर रखे जाने वाले कागजात एवं धन्यवाद प्रस्ताव‚ पवन कुमार सिन्हा ने निवेदन एवं याचिका‚ अनिल कुमार जायसवाल ने बजट एवं मत विभाजन‚ अवर सचिव अभय शंकर राय ने गैर सरकारी संकल्प तथा अमलेन्द्र महतो ने सदस्य को चुनाव के समय नामांकन के पूर्व अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया।

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

प्रशिक्षण के अंत में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सभी को सामाजिक और नैतिक संकल्प अभियान से संबंधित शपथ भी दिलायी और कहा कि विधायिका में बैठे हमलोगों की समाज के प्रति भी नैतिक जिम्मेवारी बनती है। बिहार विधानसभा के सचिव शैलेन्द्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बिहार विधानसभा के संयुक्त सचिव पवन कुमार पांडेय भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

Next Post
सुशील मोदी के छोटे बेटे अक्षय की शादी आज , मुख्यमंत्री सहित कई नेता मंत्री पहुंचे

सुशील मोदी के छोटे बेटे अक्षय की शादी आज , मुख्यमंत्री सहित कई नेता मंत्री पहुंचे

आरसीपी सिंह के साथ उनके घर पहुंचे नीतीश

आरसीपी सिंह के साथ उनके घर पहुंचे नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend