ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

डे़ब्यू मैच में तिहरा शतक जमाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने बिहार के शकीबुल गनी

UB India News by UB India News
February 19, 2022
in Lokshbha2024, अवार्ड, क्रिकेट, खास खबर, पश्चिम चंपारण
0
डे़ब्यू मैच में तिहरा शतक जमाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने बिहार के शकीबुल गनी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मोतिहारी के रहने वाले २२ वर्ष के शकीबुल गनी ने अपने बल्ले का कारनामा दिखाते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट के अपने पहले ही मैच में तिहरा शतक ठोक दिया। ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। इस मामले में उन्होंने विश्व रिकॉर्ड़ अब अपने नाम कर लिया है। कोलकाता में चल रही रणजी ट्रॉफी के पहले मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को शकीबुल ने मिजोरम के खिलाफ ४०५ गेंदों पर ५६ चौके और दो छक्कों की मदद से ३४१ रनों की शानदार पारी खेली।

आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज अपने पहले ही प्रथम श्रेणी मैच में इतने रन नहीं बना पाया है। अपने पहले प्रथम श्रेणी मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड़ इससे पहले मध्य प्रदेश के अजय रोहेरा के नाम था‚ जिन्होंने दिल्ली का खिलाफ वर्ष २०१८ में २६७ रन बनाये थे। शकीबुल इससे पहले बिहार की ओर से सीके नायडू़ क्रिकेट टूर्नामेंट में भी एक तिहरा और एक दोहरा शतक जमा चुके हैं। रणजी मैच के पहले दिन इस बल्लेबाज ने १३६ रन बनाये थे और शुक्रवार को दूसरे दिन उन्होंने पहले अपना दोहरा शतक पूरा किया और फिर तिहरा शतक भी जड़़ दिया। शकीबुल के अलावा मैच में बाबुल कुमार ने भी २२९ रन की पारी खेली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए ५६२ रन की साझेदारी की है। बिहार ने इस दौरान पहली पारी पांच विकेट ६८६ रन बनाकर घोषित की।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

कामयाबी यूं ही कदम नहीं चूमती है। इसके लिए मेहनत के साथ समर्पण भी जरूरी होता है। बिहार के मोतिहारी के 22 वर्षीय सकीबुल गनी ने साबित कर दिया है कि अगर आपके पास कुछ हासिल करने का जुनून है तो परेशानियां चाहे जितनी विषम हो, रास्ते निकल ही आते हैं।

सकीबुल रणजी ट्रॉपी की तैयारी के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे थे। इसी बीच कोरोना ने पूरे राज्य में पांव पसार दिया। नतीजा राज्य भर में लॉकडाउन लग गया। सभी प्रैक्टिस ग्राउंड बंद हो गए। उन्होंने निराश होने की बजाय अपने घर में ही प्रैक्टिस के लिए नेट ट्रैक बना डाला। यहां बड़े भाई गेंदबाजी और छोटे भाई बल्लेबाजी का प्रैक्टिस करते थे।

पहले परिवार ने, बाद में BCCI ने की मदद

सकीबुल के बड़े भाई फैसल गनी ने बताया, ‘प्रैक्टिस ट्रैक तैयार करने में सबसे बड़ी बाधा पैसे का जुगाड़ करना था। मां इसके लिए भी अपना गहना गिरवी रखने के लिए तैयार हो गई थी। हालांकि, बाद में BCCI ने भी मदद की और प्रैक्टिस ट्रैक तैयार हो गया।’

फैसल बताते हैं, ‘तैयारी दोनों कर रहे थे, लेकिन मेरा चयन टॉप-40 के लिए हुआ। इसके कारण मैं रणजी नहीं खेल सका, लेकिन सकीबुल टॉप-12 में जगह बनाने में कामयाब रहा और आज दुनिया भर में बिहार के झंडे बुलंद कर रहा है। हमें भाई के कीर्तिमान पर गर्व है।’

7 की उम्र में शुरू किया था खेलना

गनी के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शुक्रवार को इतिहास बनाने के बाद खिलाड़ी और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। अगरवा स्थित घर पर माता-पिता को बधाई देने को शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। पिता मन्नान गनी ने बताया, ‘7 वर्ष की उम्र से सकीबुल ने क्रिकेट खेलना शुरू किया। बड़े भाई फैसल का साथ मिला और तेजी से बुलंदियों को छूता चला गया। 2017 में सूबे को मान्यता मिली। इसके बाद उसने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। बिहार की ओर से सत्र 2017-18 और 2018-19 में अंडर- 23 सीके नायडू ट्रॉफी में अपनी प्रतिभा साबित की। इसमें दोहरा व तिहरा शतक जमाया और खेल पंडितों का ध्यान अपनी ओर खींचा। विजय हजारे ट्रॉफी में भी अपनी प्रतिभा साबित की। खुशी तब हुई जब बिहार रणजी टीम में उसका चयन कर लिया गया।’

पिता ने बताया, ‘पूरी उम्मीद थी कि वह बिहार रणजी टीम में अपने चयन से विलक्षण प्रतिभा को सच साबित करके दिखाएगा।’ माता आजमा खातून ने बताया, ‘बेटा ने अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी है। एक दिन वह देश के लिए खेलेगा और नाम रौशन करेगा।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
बिहार को विशेष दर्जा मिलना जरूरी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार को विशेष दर्जा मिलना जरूरी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

व्यंग – वोटर बड़ा धोखेबाज निकला ….

व्यंग - वोटर बड़ा धोखेबाज निकला ....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend