ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गाजे–बाजे के साथ लौट रही योगी सरकार ?

UB India News by UB India News
February 16, 2022
in खास खबर
0
गाजे–बाजे के साथ लौट रही योगी सरकार ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि योगी सरकार गाजे–बाजे के साथ फिर से सत्ता में लौट रही है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने के बाद से उत्तर प्रदेश में हजारों बेटियों के घरों को बचाया गया है। कानून को सही ठहराते हुए मोदी ने मोटरसाइकिल‚ सोने की चेन‚ घड़़ी या मोबाइल फोन नहीं लाने पर तलाक की बात की भयावहता को याद दिलाया। प्रधानमंत्री सोमवार को यहां एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा और परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि लूट के उद्देश्य से इन दलों ने अपने परिवार के सदस्यों को क्षेत्र वितरित किए थे। उन्होंने कहा कि उप्र में कानून–व्यवस्था चुस्त–दुरुस्त होने से मुस्लिम लड़़कियों को भी फायदा हुआ है‚ जिन्हें पहले स्कूल जाते समय बदमाशों से परेशानी का सामना करना पड़़ता था। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर कोई मुस्लिम लड़़की अपने मायके से खाली हाथ वापस आती थी‚ तो उसे तुरंत तीन तलाक दे दिया जाता था। उन्होंने कहा कि अगर मोटरसाइकिल‚ सोने की चेन‚ घड़़ी या मोबाइल फोन नहीं लाया जाता था‚ तो तीन तलाक दे दिया जाता था। मोदी ने कहा कि ऐसे में आप न केवल उस महिला के दर्द को समझ सकते हैं‚ बल्कि उसके माता–पिता के दर्द को भी समझ सकते हैं। केंद्र ने २०१९ में तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया था। मोदी ने कहा कि पहले गरीब‚ मध्यम वर्ग‚ व्यापारियों के घरों पर अवैध कब्जा हो जाता था‚ मगर योगी की सरकार ने इन भू माफियाओं पर ऐसी सख्ती दिखाई कि उनकी माफियागीरी आखिरी सांसें गिन रही है।

उत्तर प्रदेश में सोमवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल ६३.६५ प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके अलावा उत्तराखंड में ६५.१० फीसद और गोवा में ७९.१६ फीसदी मतदान हुआ है‚ जहां एकल–चरण (सिंगल–फेज) में विधानसभा चुनाव हुआ है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक‚ उत्तरी गोवा में ८०.२१ फीसद जबकि दक्षिण गोवा में ७८.१८ फीसद मतदान हुआ है। उत्तर प्रदेश में‚ जहां नौ जिलों की ५५ सीटों पर मतदान हुआ‚ सबसे अधिक मतदान अमरोहा में ७२.०२ उसके बाद सहारनपुर में ७०.६१ प्रतिशत और संभल में ६२.७९ प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। यूपी के बरेली में ५९.८४ फीसद‚ बिजनौर में ६४.२८ फीसद‚ बदायूं में ५९.२४ फीसद‚ मुरादाबाद में ६५.५१ फीसद‚ रामपुर में ६३.९७ फीसद और शाहजहांपुर में ५८.८४ फीसद मतदान दर्ज किया गया है। उत्तराखंड में सबसे ज्यादा हरिद्वार में ७४.२६ फीसद और अल्मोड़ा जिले में ५२.०५ फीसद मतदान हुआ। वहीं बागेश्वर में ६१.०८ फीसद‚ चमोली में ५९.२८ फीसद‚ चंपावत में ६१.८३ फीसद‚ देहरादून में ६०.१४ फीसद‚ नैनीताल में ६५.८४ फीसद‚ पौड़ी गढ़वाल में ५३.१४ फीसद‚ पिथौरागढ़ में ५९.४४ फीसद‚ रुद्रप्रयाग में ६०.४९ फीसद‚ टिहरी गढ़वाल में ५५.५७ फीसद‚ उधम सिंह नगर में ६९.५७ प्रतिशत और उत्तरकाशी जिले में ६७.३२ प्रतिशत मतदान दर्ज किया है।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

उत्तराखंड की सभी ७० विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान हुआ। गोवा में‚ ११‚५६‚४६४ मतदाताओं ने इसकी ४० सीटों के लिए ३०१ उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया। उत्तर प्रदेश में‚ नौ जिलों के ५५ विधानसभा क्षेत्रों में लगभग २.०२ करोड़ मतदाता ५८६ उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
जोश जगाता तारापुर आजादी संग्राम

जोश जगाता तारापुर आजादी संग्राम

खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा 129 दिन बाद जेल से रिहा

खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा 129 दिन बाद जेल से रिहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend