ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कन्नौज में आज पीएम मोदी की जनसभा, औरैया में मायावती तो बदायूं में अखिलेश यादव की रैली- Live Updates:

UB India News by UB India News
February 13, 2022
in उत्तरप्रदेश
0
कन्नौज में आज पीएम मोदी की जनसभा, औरैया में मायावती तो बदायूं में अखिलेश यादव की रैली- Live Updates:
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में दूसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में शनिवार को प्रचार के अंतिम दिन से पहले राजनीति के बड़े दिग्गजों ने तीसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में प्रचार की कमान संभाल ली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले कन्नौज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इत्रनगरी कन्नौज के तिर्वा में उनकी सभा करीब तीन बजे से प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा मुखिया मायावती की आज औरैया में चुनावी सभा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बदायूं व शाहजहांपुर में चुनावी सभा और जनसंपर्क करेंगे जहां पर दूसरे दौर के मतदान के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को कन्नौज के तिर्वा में जनसभा को संबोधित कर यहां की राजनीति को मथेंगे। वह अत्याधुनिक हेलीकाप्टर एमआइ-17 से यहां पर सिद्धपीठ मां अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण पहुंचेंगे। यहीं जनसभा का कार्यक्रम होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि प्रधानमंत्री शनिवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद करीब तीन बजे तिर्वा के हैलीपैड पर उतरेंगे। यहां पर जनसभा को संबोधित करने के बाद वह कानपुर के एयरफोर्स स्टेशन जाएंगे, जहां से हवाई जहाज से वह दिल्ली रवाना होंगे। इसको लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। इस जनसभा से पीएम मोदी कन्नौज सदर, तिर्वा, छिबरामऊ, इटावा सदर, जसवंतनगर, भरथना, औरैया सदर, बिधूना, दिबियापुर और फर्रुखाबाद की भोजपुर विधानसभा सीट मतदाताओं को साधेंगे।

RELATED POSTS

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

पीएम मोदी चौथी बार कन्नौज आ रहे हैं। इससे पहले वह 2017 के विधानसभा चुनाव में गुरसहायगंज के आर्मी ग्राउंड में पहुंचे थे। इसके बाद लोकसभा चुनाव 2019 में तिर्वा के मां अन्नपूर्णा मंदिर मैदान में प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा थी। इससे पहले 2009 के लोकसभा चुनाव में शहर के बोर्डिंग मैदान में पीएम मोदी ने जनसभा की थी। उस समय वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। प्रधानमंत्री के लिए तीन हेलीपैड व मुख्यमंत्री के लिए एक हेलीपैड बनाया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद शनिवार को शेखूपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।

मायावती की आज औरैया में रैली
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती औरैया बिधूना विधानसभा क्षेत्र से लड़ रहे बसपा प्रत्याशी के अलावा अन्य सीटों के प्रत्याशियों के लिए जीत का माहौल बनाने आएंगी। पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे औरैया के ग्राम पंचायत भदौरा में जनसभा को संबोधित करेंगी। उनका औरैया के बेला-इंदरगढ़ मार्ग पर ग्राम पंचायत भदौरा के मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

अखिलेश यादव आज बदायूं में
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बसपा मुखिया मायावती जहां तीसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार अभियान को धार दे रहे हैं, वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दूसरे चरण के चुनाव वाले क्षेत्र में प्रचार के अंतिम दिन बदायूं में रहेंगे। उनका इस्लामपुर और बदायूं में प्रचार का कार्यक्रम है। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव शुक्रवार को ही बदायूं पहुंच गए थे। अखिलेश यादव बरेली से हेलिकॉप्टर के जरिए दोपहर एक बजे इस्लामनगर पहुंचेंगे। वहां से सहसवान और बिसौली के अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका शाहजहांपुर जाने का कार्यक्रम भी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

by UB India News
June 28, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दबाव में...

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

by UB India News
June 17, 2026
0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिछात बिछनी शुरू हो गई है। एक ओर जहां बसपा प्रमुख मायावती ने...

Next Post
IPL 2022 मेगा ऑक्शन ,पंजाब के हुए रबाडा और धवन, 12.25 करोड़ में अय्यर को KKR ने खरीदा – Live Updates:

IPL 2022 मेगा ऑक्शन ,पंजाब के हुए रबाडा और धवन, 12.25 करोड़ में अय्यर को KKR ने खरीदा - Live Updates:

हिजाब मामले पर आप ने साधा भाजपा पर निशाना

हिजाब मामले पर आप ने साधा भाजपा पर निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend