ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

IPL 2022 मेगा ऑक्शन ,पंजाब के हुए रबाडा और धवन, 12.25 करोड़ में अय्यर को KKR ने खरीदा – Live Updates:

इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2022 का मेगा ऑक्शन शुरु होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। आज दोपहर 12 बजे से बेंगलुरु में IPL का सबसे बड़ा बाजार सज जाएगा।

UB India News by UB India News
February 13, 2022
in क्रिकेट
0
IPL 2022 मेगा ऑक्शन ,पंजाब के हुए रबाडा और धवन, 12.25 करोड़ में अय्यर को KKR ने खरीदा – Live Updates:
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

IPL मेगा ऑक्शन का आगाज हो गया है। सभी टीमें अपने ऑक्शन टेबल पर पहुंच गई हैं। इस बार 10 टीमें ऑक्शन का हिस्सा हैं। सभी टीमों के पर्स मिलाकर 561.5 करोड़ रुपए बचे हैं। पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा 72 करोड़ हैं, जो टीमें खिलाड़ियों पर खर्च करेगी।

सभी मार्की खिलाड़ियों का हाल

  • श्रेयस अय्यर को कोलकाता ने 12.25 करोड़ में खरीद लिया है।
  • डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स को 6.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।
  • क्विंटन डिकॉक को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • फाफ डुप्लेसी को RCB ने 7 करोड़ में खरीदा।
  • राजस्थान रॉयल्स ने कीवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को 8 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • पंजाब किंग्स ने कगिसो रबाडा को 9.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।
  • कोलकाता ने 7.25 करोड़ में पैट कमिंस को खरीदा।
  • राजस्थान रॉयल्स ने अनुभवी स्पिनर आर अश्विन को 5 करोड़ में खरीद लिया।
  • पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ की मोटी रकम में अपने साथ जोड़ा।

सभी 10 मार्की खिलाड़ियों की नीलामी हुई खत्म

वॉर्नर की खरीद के साथ ही सभी 10 मार्की खिलाड़ी बिक चुके हैं जिसमें श्रेयस अय्यर सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। अय्यर को केकेआर ने 12.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

दिल्ली ने वॉर्नर को खरीदा

डेविड वॉर्नर को लेकर सभी टीमें रुचि दिखा रही थी लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स 6.25 करोड़ रुपये में अपना बनाने में सफल रही। दिल्ली ने इस तरह एक और शानदार खिलाड़ी को अपना बना लिया है।

क्विंटन 6.25 करोड़ में लखनऊ के हुए

डुप्लेसी के बाद अब क्विंटन डी कॉक की बारी। लखनऊ ने बोली की शुरुआत की है। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले डी कॉक को खरीदने में मुंबई और दिल्ली भी रुचि दिखा रहा है। इस तरह बोली पहुंची 6 करोड़ के पार और फिर आखिर में लखनऊ ने 6.25 करोड़ में मार ली बाजी।

डुप्लेसी RCB में गए

शमी के बाद फॉफ डुप्लेसी की बारी है। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले डुप्लेसी को लेकर RCB और दिल्ली के बीच जोरदार टक्कर चल रही है। बोली 6 करोड़ को पार कर गई है। इस बीच चेन्नई भी बोली में कूद गई है लेकिन RCB ने 7 करोड़ में आखिरकार डुप्लेसी को खरीद लिया है।

शमी पहुंचे गुजरात

गुजराज टाइटन्स ने मोहम्मद शमी को 6.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ने में कामयाबी हासिल की है।

केकेआर में पहुंचे अय्यर

श्रेयस अय्यर को कोलकाता ने 12.25 करोड़ में खरीद लिया है। अय्यर एक कप्तान मैटिरियल है और ये केकेआर के लिए बेहतरीन खरीद साबित हो सकती है।

BCCI की पहली लिस्ट में 590 खिलाड़ियों के नाम थे, लेकिन ऑक्शन से ठीक पहले 10 और खिलाड़ियों को जोड़ा गया है। अब 590 खिलाड़ी नहीं 600 खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा होंगे।

RELATED POSTS

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

जिन दस खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, उनमें एरोन हार्डी, लैंस मॉरिस, निवेथन राधाकृष्णन, अग्निवेश अयाची, हार्दिक तैमोर, नीतीश कुमार रेड्डी, मिहिर हिरवानी, मोनू कुमार, रोहन राणा, सैराज पाटिल के नाम हैं।

बेंगलुरु में होने वाली खिलाड़ियों के इस नीलामी में आज कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकने वाली है। ऑक्शन में सबसे पहले 10 मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इसके बाद बाकी खिलाड़ियों की नीलामी होगी।

सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास बची रकम

  • पंजाब किंग्स : 72 करोड़ रुपये
  • सनराइजर्स हैदराबाद  : 68 करोड़ रुपये
  • राजस्थान रायल्स : 62 करोड़ रुपये
  • लखनऊ सुपर जाएंट्स : 59 करोड़ रुपये
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू : 57 करोड़ रुपये
  • गुजरात टाइटंस : 52 करोड़ रुपये
  • कोलकाता नाइट राइडर्स : 48 करोड़ रुपये
  • मुंबई इंडियंस : 48 करोड़ रुपये
  • चेन्नई सुपर किंग्स : 48 करोड़ रुपये
  • दिल्ली कैपिटल्स : 47.5 करोड़ रुपये

    10 नए खिलाड़ियों ने मारी एंट्री

    मेगा ऑक्शन पूल में शुक्रवार को 10 नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई। इन 10 नए खिलाड़ियों में अग्निवेश अयाची, रोहन राणा, नीतीश रेड्डी, हार्दिक टैमोर, मिहिर हिरवानी,साईराज पाटिल, मोनू सिंह, निवेतन राधाकृष्णन, लांस मॉरिस, एरॉन हार्डी शामिल हैं।

    इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर !

    आज मेगा ऑक्शन में श्रेयस अय्यर पर रिकॉर्ड बोली लगने की उम्मीद है। वहीं, शार्दुल ठाकुर और ईशान किशन के लिए टीमों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल सकती है।

    आज होगी पैसों की बारिश

    आज मेगा ऑक्शन में वार्नर के अलावा रबाडा, चाहर और ठाकुर जैसे खिलाड़ियों पर भी पैसों की जमकर बारिश होने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ी 10 करोड़ से भी ज्यादा की रकम में बिक सकते हैं।

    वॉर्नर को खरीदने के लिए मच सकती है होड़

    विदेशी खिलाड़ियों में डेविड वार्नर पर तगड़ी बोली लगने की उम्मीद है क्योंकि वह फॉर्म में है और SRH को अपनी कप्तानी में एक बार चैंपियन भी बना चुके हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

by UB India News
July 20, 2026
0

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत...

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने...

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

by UB India News
July 14, 2026
0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

Next Post
हिजाब मामले पर आप ने साधा भाजपा पर निशाना

हिजाब मामले पर आप ने साधा भाजपा पर निशाना

जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल का आयोजन 13 फरवरी से, राजस्थानी संस्कृति से जुड़ने का सबसे अच्छा तरीका

जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल का आयोजन 13 फरवरी से, राजस्थानी संस्कृति से जुड़ने का सबसे अच्छा तरीका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend