ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल का आयोजन 13 फरवरी से, राजस्थानी संस्कृति से जुड़ने का सबसे अच्छा तरीका

UB India News by UB India News
February 12, 2022
in कला
0
जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल का आयोजन 13 फरवरी से, राजस्थानी संस्कृति से जुड़ने का सबसे अच्छा तरीका
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल का आयोजन 13 फरवरी से, राजस्थानी संस्कृति से जुड़ने का सबसे अच्छा तरीका

जयपुर। स्वर्ण नगरी जैसलमेर में विश्व विख्यात डेजर्ट फेस्टिवल का आयोजन 13 से 16 फरवरी तक किया जाएगा। इन चार दिनों में जैसलमेर में कई कल्चरल इवेंट के साथ सेलिब्रिटीज नाइट का भी आयोजन होगा। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने डेजर्ट फेस्टिवल के सफल आयोजन के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोरोना काल में इस बार डेजर्ट फेस्टिवल की थीम को ‘उम्मीदों की नई उड़ान’ नाम दिया गया है।

RELATED POSTS

मधुबनी पेंटिंग गिफ्ट लेकर चीन पहुंचे राजनाथ सिंह, इसकी खूबसूरती को देखकर गदगद हुए चीनी रक्षा मंत्री

राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा

राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा गया कि जैसलमेर के डेजर्ट फेस्टिवल में सांस्कृतिक उत्सव को देखने के लिए राजस्थान अपनी शानदार कला के साथ आप सभी का स्वागत करता है। भव्य डेजर्ट फेस्टिवल राजस्थानी संस्कृति से जुड़ने का सबसे अच्छा तरीका है। जैसलमेर के इस कार्यक्रम में शामिल होकर आप भी आनंद उठा सकते हैं।

Koo App

The grand Desert Festival is the best way to connect with Rajasthani culture. Check out what you can explore when attending this event in #jaisalmer . 13th Feb-16th Feb, 2022 . (1/2) . #festivalofrajasthan #rajasthantourism #rajasthan #jaisalmerfest #desertfestival

View attached media content

– Rajasthan Tourism (@my_rajasthan) 11 Feb 2022

Koo App

Rajasthan welcomes you all with his brilliant piece of art to witness the cultural extravaganza at the Desert Festival in Jaisalmer. . राजस्थान के इस रंगीन समागम का लुत्फ़ उठाने के लिए, जल्दी पधारें! . Art by: Sand Artist Ajay Rawat . #festivalofrajasthan #rajasthantourism #rajasthan #jaisalmerfest #desertfestival . #Travel #TravelGram #Traveling #TravelBlogger #Traveler

View attached media content

– Rajasthan Tourism (@my_rajasthan) 11 Feb 2022

बता दें कि डेजर्ट फेस्टिवल जैसलमेर का एक प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण है, जो शहर से 42 किमी दूर स्थित सैम रेत टिब्बा में 13 फरवरी से आयोजित होगा। पर्यटक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, ऊंट दौड़, पगड़ी बांधने, और सबसे अच्छी मूँछ की प्रतियोगिता का आनंद ले सकते हैं। यह राजस्थान पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित एक तीन दिवसीय आयोजन है। यह शुरू में राजस्थान की तरफ और अधिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य के साथ शुरू किया गया था। प्रसिद्ध गेर और आग नर्तकियों के प्रदर्शन और ऊंट की सवारी यात्रा को यादगार बना सकते हैं। त्योहार स्थल पर पर्यटकों की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासन चिकित्सा वैन, यादगार वस्तुओं की दुकानों और मोबाइल मनी एक्सचेंजर्स की सुविधाएं प्रदान करता है।

जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल के खास आकर्षण
– जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल में आकर आप राजस्थान के लोक नृत्य, लोक-संगीत, लोक संस्कृति, घूमर और स्थानीय कलाकारों द्वारा पेश की जाने वाली तरह-तरह की कलाओं का आनंद ले पाएंगे।
– सजे संवरे ऊंट, उनकी सफारी, पारंपरिक परिधानों में कलाकृतियां करते हुए लोगों को देखने का अलग ही मजा है।
– ऊंट के साथ डेजर्ट सफारी करने का भी अलग ही रोमांच है। और तो और पोलो खेलने की भी व्यवस्था होती है।
– हाथ से बनी चीज़ों का शौक रखते हैं तो इस फेस्टिवल में आकर आप हैंडीक्राफ्ट की खरीदारी भी कर सकते हैं।
– फोटोग्राफी का शौक रखने वालों के लिए तो यह जगह जन्नत से कम नहीं। इसलिए अच्छा फोन या कैमरा कैरी करना बिल्कुल न भूलें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मधुबनी पेंटिंग गिफ्ट लेकर चीन पहुंचे राजनाथ सिंह, इसकी खूबसूरती को देखकर गदगद हुए चीनी रक्षा मंत्री

मधुबनी पेंटिंग गिफ्ट लेकर चीन पहुंचे राजनाथ सिंह, इसकी खूबसूरती को देखकर गदगद हुए चीनी रक्षा मंत्री

by UB India News
June 27, 2025
0

चीन के बंदरगाह शहर चिंगदाओ में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में भारत के रक्षामंत्री राजनाथ...

राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा

राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा

by UB India News
July 24, 2024
0

फेमस पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद के आरोपों के बाद गिरफ्तार किया गया...

देशभक्ति देश के प्रति समर्पण में है, दूसरे के प्रति शत्रुता में नहीं’, बॉम्बे HC का PAK कलाकारों पर बैन से इनकार

देशभक्ति देश के प्रति समर्पण में है, दूसरे के प्रति शत्रुता में नहीं’, बॉम्बे HC का PAK कलाकारों पर बैन से इनकार

by UB India News
October 21, 2023
0

बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने मंगलवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें भारतीय नागरिकों, कंपनियों और संघों...

मिस्र से सीखने की जरूरत………

मिस्र से सीखने की जरूरत………

by UB India News
January 30, 2023
0

भारतीय अपनी प्राचीन संस्कृति पर बहुत गर्व करते हैं। बात–बात पर बताने की कोशिश करते हैं कि जितनी महान हमारी...

पटना में आयोजित हुआ “चित्रांश मिलन समारोह”

पटना में आयोजित हुआ “चित्रांश मिलन समारोह”

by UB India News
May 24, 2022
0

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 24 मई :: रेलवे कॉलोनी दानापुर के चित्रांश परिवार की ओर से "चित्रांश मिलन समारोह" का...

Next Post
Uttrakhand Election 2022: चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले सोशल मीडिया पर छाए मज़ेदार फोटो औऱ वीडियो

Uttrakhand Election 2022: चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले सोशल मीडिया पर छाए मज़ेदार फोटो औऱ वीडियो

परिवहन परियोजनाओं पर चल रहा काम

परिवहन परियोजनाओं पर चल रहा काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend