ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देशभक्ति देश के प्रति समर्पण में है, दूसरे के प्रति शत्रुता में नहीं’, बॉम्बे HC का PAK कलाकारों पर बैन से इनकार

UB India News by UB India News
October 21, 2023
in कला, कानून, खास खबर
0
देशभक्ति देश के प्रति समर्पण में है, दूसरे के प्रति शत्रुता में नहीं’, बॉम्बे HC का PAK कलाकारों पर बैन से इनकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने मंगलवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें भारतीय नागरिकों, कंपनियों और संघों पर पाकिस्तानी अभिनेताओं, गायकों, संगीतकारों, गीतकारों और तकनीशियनों सहित सभी कलाकारों के साथ काम करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी. जस्टिस सुनील बी शुक्रे और जस्टिस फिरदोश पी पूनीवाला की खंडपीठ ने कहा कि याचिका सांस्कृतिक सद्भाव, एकता और शांति को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रतिगामी कदम है और इसमें कोई योग्यता नहीं है. एक सिने कलाकार की इस याचिका में सूचना और प्रसारण मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय को प्रतिबंध लगाने और पाकिस्तानी कलाकारों को वीजा देने पर रोक लगाने के लिए उचित अधिसूचना जारी करने के निर्देश देने की मांग की गई थी. हाईकोर्ट ने कहा कि देशभक्ति देश के प्रति समर्पण में है, इसका मतलब दूसरे के प्रति शत्रुता नहीं है.

‘लाइव लॉ’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक याचिकाकर्ता के वकील विभव कृष्णा ने दलील दी कि पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करने की अनुमति देने से भारतीय कलाकारों के साथ भेदभाव हो सकता है क्योंकि भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को जो अनुकूल माहौल मिलता है, वह पाकिस्तान में भारतीय कलाकारों को नहीं मिलता है. उन्होंने तर्क दिया कि भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर व्यावसायिक काम करने से रोकने के लिए प्रतिबंध जरूरी है, जो संभावित रूप से भारतीय कलाकारों को समान अवसरों से वंचित कर सकता है. हालांकि बॉम्बे हाईकोर्ट ने देशों के बीच सांस्कृतिक सद्भाव और शांति की जरूरत पर बल देते हुए याचिकाकर्ता के रुख को गलत माना. अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि देशभक्ति से शत्रुता पैदा नहीं होनी चाहिए, बल्कि एकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना चाहिए.

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

इसके अलावा हाईकोर्ट ने कहा कि कि निजी संगठनों के प्रस्तावों में वैधानिक शक्ति का अभाव है और उन्हें न्यायिक आदेशों के जरिये से लागू नहीं किया जा सकता है. अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के प्रतिबंध लागू करने से संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए), 19(1)(जी), और 21 के तहत गारंटीकृत मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होगा. हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि अगर ऐसी याचिकाओं पर विचार किया गया तो अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए सकारात्मक कदम कमजोर हो जाएंगे. जिनमें पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को भारत में आयोजित विश्व क्रिकेट कप में भाग लेने की अनुमति देने जैसे फैसले शामिल हैं.

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि इस मामले में नीतिगत निर्देश तैयार करने के लिए याचिकाकर्ता की प्रार्थना उसके दायरे से परे है, क्योंकि वह सरकार या विधायिका को किसी विशेष तरीके से नीतियां तैयार करने का निर्देश नहीं दे सकती है. इस तरह याचिका खारिज कर दी गई. वकील विभव कृष्णा, अनमोल बी, और ताहिर पी ने याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व किया. जबकि वकील रुई रोड्रिग्स ने केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व किया. सरकारी वकील पीएच कंथारिया के साथ एजीपी मनीष उपाध्ये ने राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व किया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम और स्टैंडर्ड कोच में क्या है अंतर?

नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम और स्टैंडर्ड कोच में क्या है अंतर?

हम जिनसे संबंध जोड़ते हैं, उसे आजीवन निभाते हैं……

हम जिनसे संबंध जोड़ते हैं, उसे आजीवन निभाते हैं......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend