ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हम जिनसे संबंध जोड़ते हैं, उसे आजीवन निभाते हैं……

UB India News by UB India News
October 20, 2023
in खास खबर, पटना, पश्चिम चंपारण, मुख्यमंत्री
0
हम जिनसे संबंध जोड़ते हैं, उसे आजीवन निभाते हैं……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से मधुर रिश्ते को ‘अद्भुत दोस्ती’ का नाम दिया। इसे जन्म-जन्मांतर तक याद रखा जाएगा। वहीं, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में कांग्रेस नीत मनमनोहन सरकार को जम कर कोसा। नरेंद्र मोदी की सरकार की सराहना तक कर डाली। ऐसे में सियासी गलियारों में सवाल उठ रहा है कि आखिर नीतीश कुमार आजकल भारतीय जनता पार्टी को लेकर ‘सॉफ्ट बिहैव’ क्यों अपना रहे हैं?

‘सॉफ्ट बिहैव’ क्यों दिखा रहे नीतीश?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा में भाजपा से दुश्मनी की वजह से नहीं बल्कि, उनके प्यार के दो बोल ने दोस्ती की मिसाल रख दी। नीतीश कुमार ने कहा कि हम कभी ये साथ नहीं छोड़ेंगे। ये स्वीकारोक्ति मोतिहारी में महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में व्यक्त कर रहे थे।

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

उन्होंने अपने अगाध प्रेम का इजहार करते हुए कहा कि ‘वो जब तक जिंदा हैं, तब तक भाजपा नेताओं से दोस्ती बनी रहेगी।’ बीजेपी नेताओं की ओर इशारा करते हुए नीतीश ने कहा कि ‘ये जितने लोग हैं, सब साथी हैं। कौन कहां है, छोड़िए न भाई। छोड़ो न एकरा से का मतलब है। हमरा त दोस्ती कहियो खतम होगा! जब तक हम जीवित रहेंगे, आप लोगों के साथ भी मेरा संबंध रहेगा। चिंता मत करिए।’

मनमोहन सिंह सरकार को कोसा
इतना ही भर नहीं, नरेंद्र मोदी सरकार का आभार जताते नीतीश ने केंद्र की तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार को जम कर कोसा। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार ने तो मेरी बात ही नहीं सुनी थी। वो तो 2014 में जब नई सरकार बनी तो मेरी बात मानी गई। नीतीश कुमार ने कहा कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली तत्कालीन यूपीए सरकार ने 2007 में सेंट्रल यूनिवर्सिटी खोलने का ऐलान किया था।

2009 में मनमोहन सिंह ने केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम पास किया। मगर बिहार में भी एक यूनिवर्सिटी खोलने का फैसला नहीं लिया गया। मैंने उसी समय केंद्र सरकार से मांग किया था कि इस यूनिवर्सिटी को मोतिहारी में खोला जाए। मोतिहारी ही वो जगह है, जहां से महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत की थी। बापू ने यहां शिक्षा की अलख भी जगाई थी। मैंने बार-बार तत्कालीन केंद्र सरकार को कहा कि मोतिहारी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी खोला जाए लेकिन वो राजी नहीं हुए।

कौन-सी जलेबी बना रहे नीतीश?
I.N.D.I.A गठबंधन पर कहीं दवाब तो नहीं बनाया जा रहा है?
सीट शेयरिंग के पहले कांग्रेस को इस दवाब में लाना तो नहीं है कि क्षेत्रीय दलों की ताकत को दरकिनार न किया जा सके।
कहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह और लालू प्रसाद के बीच बनते बेहतर संबंध का रिफ्लेक्शन तो नहीं।
कहीं ये उस पोस्टर का असर तो नहीं जो पूरे पटना में इस स्लोगन के साथ लगाया गया कि तेजस्वी के लिए तड़पता बिहार।
महागठबंधन पर जिस तरह से कांग्रेस हावी हो गई है, उसे आइना दिखाना तो नहीं?

दिखने लगा तेल-पानी का असर: संजय
राजनीतिक विश्लेषक संजय कुमार का मानना है कि ये महागठबंधन को संदेश देने का काम किया और अपनी ओर से भाजपा के तरफ जाने का स्पेस भी जगजाहिर किया। मेरे ख्याल से जिस तरह से तेजस्वी यादव को सीएम बनाने को लेकर पोस्टरबाजी और बयानवीरों का सहारा लिया जा रहा है, ये उसका जवाब भी है। वैसे भी लालू यादव राहुल गांधी को दूल्हा बना कर पटना से मुंबई तक ढोते रहे। मगर जो नीतीश कुमार I.N.D.I.A गठबंधन बनाने के आधार बने उन्हें गठबंधन के भीतर सम्मान तक नहीं दिला पाए। ये सच है कि नीतीश कुमार ने जदयू का भाजपा के साथ फिर से गठबंधन की कोई बात नहीं की लेकिन अमित शाह की ‘तेल-पानी’ बात का कहीं असर तो नहीं।

नीतीश के बयान पर सम्राट ने क्या कहा?
बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार के बयान पर अपनी बात रखते साफतौर पर कहा है कि कोई भी दोस्ती व्यक्तिगत होती है। रही बात भाजपा नेताओं से दोस्ती की तो भाजपा की लड़ाई किसी हिंदुस्तानी से नहीं है, तो फिर हमारी लड़ाई नीतीश कुमार से कैसे हो सकती है? नीतीश कुमार से हमारी व्यक्तिगत लड़ाई कैसे हो सकती है? भाजपा एक सिंद्धांत से चलने वाली पार्टी है। हमलोगों के सिद्धांत में किसी से व्यक्तिगत लड़ाई की बात ही नहीं है। इस देश में रहने वाले सभी लोग हमारे अपने हैं और मित्र हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
मैं महुआ मोइत्रा का ईमेल यूज करता था…….

मैं महुआ मोइत्रा का ईमेल यूज करता था.......

सियासी हमले में नीतीश कुमार ने भी धो लिए हाथ..

नीतीश ने सबको 'फंसा' दिया!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend