ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश ने सबको ‘फंसा’ दिया!

UB India News by UB India News
October 20, 2023
in पटना, पश्चिम चंपारण, मुख्यमंत्री
0
सियासी हमले में नीतीश कुमार ने भी धो लिए हाथ..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्ययमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मारेंगे? ये सवाल तो वैसे बिहार के सियासी गलियारों के साथ-साथ आम लोगों के बीच कई महीनों से चर्चा में है। चर्चा में रहे भी क्यों नहीं, कभी बीजेपी के नेता तो कभी जेडीयू, समय-समय पर ऐसा बयान दे देते हैं कि चर्चा शुरू हो जाती है। इस बार नीतीश कुमार ने ऐसा बयान दे दिया है कि चर्चाओं का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है। लोग कयास लगाने लगे हैं कि नीतीश कुमार फिर पलटी मारेंगे।

मोतिहारी में केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सीएम नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के साथ बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी नेताओं के प्रति अपना प्रेम भी दिखाया। नीतीश कुमार ने मंच से कहा कि जब तक हम जीवित रहेंगे… इज्जत करते रहेंगे। हमारी दोस्ती कभी खत्म नहीं होगी। जब तक हम जीवित रहेंगे… आप लोगों ( बीजेपी ) के साथ मेरा संबंध रहेगा।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

नीतीश कुमार ने तो बयान मोतिहारी में दिया, लेकिन पटना का सियासी बाजार गर्म हो गया। नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना में जुटे नेताओं को समझ में नहीं आ रहा है कि सीएम के बयान पर उठ रहे सवालों को जवाब कैसे दें। कुछ ऐसा ही हाल जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह का भी है। दरअसल, नीतीश कुमार के बयान को लेकर पत्रकारों ने ललन सिंह से सवाल पूछा तो ललन सिंह चुपचाप निकल गए। पत्रकारों ने पूछा कि सर… नीतीश कुमार ने बयान दिया है कि बीजेपी नेताओं से दोस्ती कभी खत्म नहीं होगी। पीएम मोदी की भी मुख्यमंत्री ने तारीफ की है। इस पर आप क्या कहेंगे? ललन सिंह सवाल जरूर सुने, लेकिन जवाब दिए बगैर चुपचाप गाड़ी में बैठकर निकल गए।

पत्रकारों का सवाल सुन तेजस्वी बोले- संबंध तो हइये है न

दूसरी ओर नीतीश कुमार के बयान को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से भी पूछा गया है। तेजस्वी यादव पहले गौर से सवाल सुना। पत्रकारों ने तेजस्वी से पूछा कि बिहार में कुछ होने वाला है क्या। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सब बेकार की बात है… आप लोगों का मामला ही अलग है। हम लोग भी तो मिलते ही हैं न, चाहे किसी दल के नेता हो या मंत्री, मिलते ही हैं न… संबंध तो हइये है न।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

by UB India News
July 8, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

Next Post
इजराइल और हमास की जंग का आज 14वां दिन , इजराइली हमले में गाजा का 900 साल पुराना चर्च तबाह

इजराइल और हमास की जंग का आज 14वां दिन , इजराइली हमले में गाजा का 900 साल पुराना चर्च तबाह

देश की पहली रैपिड ट्रेन का PM मोदी ने किया उद्घाटन , कहा -मुझे छोटे-छोटे सपने देखने की आदत नहीं

देश की पहली रैपिड ट्रेन का PM मोदी ने किया उद्घाटन , कहा -मुझे छोटे-छोटे सपने देखने की आदत नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend