ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज लालू यादव, तेजप्रताप, तेजस्वी सहित कई दिग्गज नेता शामिल

UB India News by UB India News
February 11, 2022
in खास खबर, पटना, राजद
0
राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज लालू यादव, तेजप्रताप, तेजस्वी सहित कई दिग्गज नेता शामिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुरुवार को राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की शुरू हो गई। पटना के पांच सितारी होटल मौर्या में इसका आयोजन हो रहा है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री और छात्र जनशक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव, राजसभा सदस्य मीसा भारती, वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी,उदय नारायण चौधरी, जयप्रकाश नारायण यादव, श्याम रजक, सुनील सिंह आदि कई वरिष्ठ नेता मौजूद है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी मौजूद नहीं हैं। वहीं राष्ट्रीय परिषद के सदस्य नीरा यादव को कार्यकारिणी की बैठक में जाने से रोका गया। मीरा देवी जहानाबाद से चुनाव लड़ चुकी है।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

अभी नहीं होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव
बैठक में पहुंचे वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से भास्कर ने पूछा कि क्या आप एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनने की इच्छा रखते हैं? इस सवाल के जवाब में जगदानंद सिंह ने कहा कि उन्होंने तो कभी इसकी इच्छा प्रकट ही नहीं की। यह पार्टी तय करती है और। उसकी पूरी प्रक्रिया होती है उसी प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष चुना जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पर उन्होंने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभी लालू प्रसाद यादव है और नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव होने में अभी समय लगेगा। अक्टूबर में यह फाइनल हो जाएगा कि कौन राष्ट्रीय अध्यक्ष होगा।

आज की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का भी भाषण होगा। लालू प्रसाद सबसे अंत में बोलेंगे। लालू प्रसाद अभी भी भाजपा की नीतियों के खिलाफ चलने वाले बड़े नेता हैं। एक दिन पहले उन्होंने भाजपाइयों की तुलना अंग्रेजों से की थी। गुरुवार को लालू प्रसाद क्या कहते हैं इसका इंतजार सभी को है।

आज की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का भी भाषण होगा।
आज की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का भी भाषण होगा।

कांग्रेस के प्रति राजद में गुस्सा
राजद ने 24 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए अपना रास्ता अलग कर लिया है। इस बार वह लेफ्ट पार्टियों के साथ है लेकिन कांग्रेस के साथ नहीं। हालांकि पार्टी का कोई नेता कांग्रेस के खिलाफ तल्ख टिप्पणी नहीं कर रहा। केंद्र में राजद, कांग्रेस का साथ चाहती है पर 24 सीटों पर नहीं। विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने जिद करके 70 सीटें ली थीं और जीत पाई 19 पर। इसका गुस्सा राजद के अंदर अभी भी कायम है।

ऐसे होगा कार्यक्रम
राजद कार्यकारिणी की बैठक के लिए ररिजस्ट्रेशन सुबह 9 बजे से ही शुरू हो जाएगा। 11 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मौर्या पहुंच जाएंगे जहां दोनों का स्वागत किया जाएगा। सवा ग्यारह बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन बैठक का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह स्वागत भाषण करेंगे। साढ़े ग्यारह बजे प्रधान महासचिव दल का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

बैठक में निर्वाचन पदाधिकारी का होगा चयन
पार्टी गुरुवार की बैठक में राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी का चयन कर लिया जाएगा। राष्ट्रीय परिषद और खुला अधिवेशन के लिए स्थान का चयन भी होगा। ज्यादा उम्मीद है खुला अधिवेशन पटना में ही हो। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण कि राजद वर्तमान परिप्रेक्ष्य के अनुसार राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थतियों पर प्रस्ताव लाएगी और इस पर चर्चा भी करेगी। सवा एक बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बैठक को संबोधित करेंगे और उसके तुरंत बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद संबोधित करेंगे। अंत में शोक प्रस्ताव का कार्यक्रम रखा गया है।

लालू यादव करेंगे बैठक की अध्‍यक्षता

दोपहर 12 बजे से पटना में शुरू होने वाले इस बैठक की अध्यक्षता लालू प्रसाद करेंगे। इसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत 26 प्रदेशों के करीब तीन सौ पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। राजद की चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए निर्वाचन पदाधिकारियों का भी चयन इसी दौरान होगा। राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए सभी प्रतिनिधि पटना पहुंच चुके हैं। गुरुवार को देश-प्रदेश के वर्तमान हालात पर गहन विमर्श करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, स्थायी आमंत्रित और विशेष आमंत्रित सदस्यों को बुलाया गया है। मेजबानी का जिम्मा प्रदेश इकाई पर है।

लालू ने की तैयारियों की समीक्षा

बैठक से एक दिन पहले राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, श्याम रजक, उदय नारायण चौधरी, वृषण पटेल, तनवीर हसन, प्रेम कुमार मणि, प्रदेश के प्रधान महासचिव आलोक मेहता एवं सुनील कुमार सिंह ने विभिन्न समितियों के सदस्यों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

Next Post
बजट सत्र पर आज भी जारी चर्चा, वित्त मंत्री लोकसभा में देंगी जवाब

बजट सत्र पर आज भी जारी चर्चा, वित्त मंत्री लोकसभा में देंगी जवाब

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : 11 जिलों की 58 सीटों पर आज हो रहा मतदान LIVE

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : 11 जिलों की 58 सीटों पर आज हो रहा मतदान LIVE

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend