ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यौनाचार मामले में राजद MLC पर FIR दर्ज

UB India News by UB India News
February 9, 2022
in अपराध, अरवल, पटना, राजद
0
यौनाचार मामले में राजद MLC पर FIR दर्ज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

युवक के साथ यौनाचार की कोशिश और विरोध करने पर पिटाई के मामले में आरजेडी एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी (RJD MLC Rambali Chandravanshi) की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इस मामले में उनके खिलाफ पटना के सचिवालय थाने की पुलिस ने केस (FIR) दर्ज कर लिया है. एमएलसी के खिलाफ आइपीसी की धारा 377, 511 समेत अन्य सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी पर एक युवक के साथ दुराचार के प्रयास और मारपीट करने का आरोप लगा था.

बता दें कि बीते रविवार को अरवल जिले के सोनभद्र के रहने वाले 30 साल के युवक ने थाने में उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी इसके बाद पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज करते हुए आरोपी बनाए गए एमएलसी के घर पर जाकर छानबीन की थी. प्रथम दृष्टया मामला को सही मानते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पटना एसएसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो ने केस दर्ज किए जाने के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. दरअसल युवक ने एमएलसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

पुलिस को दिए गए आवेदन में पीड़ित युवक का आरोप है कि 4 फरवरी की रात की है वह अपने दो साथियों के साथ अरवल जिले के विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एमएलसी के पटना आवास पर पहुंचा था. रात होने पर एमएलसी रामबली चंद्रवंशी ने उन सभी को आवास पर ही रोक लिया था. खाना खाने के बाद एमएलसी ने उसके दो साथियों को अपने आवास के नीचे कमरे में सोने की व्यवस्था की थी. जबकि युवक को एमएलसी अपने कमरे में सोने के लिए साथ ले गये. रात में एमएलसी ने सोने के दौरान उसके साथ यौनाचार करने की नीयत से अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी.

जब युवक ने इसका विरोध किया तो एमएलसी ने उसकी पिटाई भी कर दी. इसके बाद युवक किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर अपने दो साथियों के पास पहुंचा और फिर वहां से यह तीनों भाग गए. युवक का आरोप है कि उसका नीले रंग का स्वेटर भी एमएलसी आवास पर ही छूट गया है. पटना पुलिस इस पूरे मामले में पीड़ित के अलावा उसके दोनों साथियों का भी बयान दर्ज करेगी, इसके बाद कानून के प्रावधान के अनुसार पूछताछ करने के लिए आरोपी आरजेडी एमएलसी को नोटिस भेजेगी. इसके अलावा पटना पुलिस इस पूरे मामले में साक्ष्य भी एकत्र करेगी.

कोई पहली बार नहीं है जब रामबली सिंह पर अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगा है. रामबली सिंह चंद्रवंशी जब आरजेडी से MLC बनाए जा रहे थे तब भी उन पर एक ऐसा ही मुकदमा पटना के पीरबहोर थाने में दर्ज कराया गया था. यह मामला दो साल पहले का था. हालांकि, बाद में इस मामले में पुलिस से एमएलसी को क्लीन चिट मिल गई थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
मुफ्त-मुफ्त और मुफ्त, से भरे घोषणा पत्र में फ्री वाले क्या-क्या वादे

मुफ्त-मुफ्त और मुफ्त, से भरे घोषणा पत्र में फ्री वाले क्या-क्या वादे

RBI Credit Policy: कल ब्याज दरों को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान

RBI Credit Policy: कल ब्याज दरों को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend