ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुफ्त-मुफ्त और मुफ्त, से भरे घोषणा पत्र में फ्री वाले क्या-क्या वादे

UB India News by UB India News
February 9, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर
0
मुफ्त-मुफ्त और मुफ्त, से भरे घोषणा पत्र में फ्री वाले क्या-क्या वादे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग से दो दिन पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी ने घोषणा पत्र जारी किए। बीजेपी ने जहां लोक कल्याण संकल्प पत्र नाम दिया तो सपा ने वचन पत्र के नाम से मेनिफेस्टो जारी किया है। दोनों ही पार्टियों ने ‘मुफ्त वादों’ के सहारे वोटर्स को अपने पाले में लाने के लिए सरकारी खजाने की चिंता भुला दी है। साल में 2 एलपीजी सिलेंडर, बिजली से लेकर पेट्रोल तक मुफ्त देने के वादे किए गए हैं। आइए एक नजर डालते हैं कि किस पार्टी ने क्या मुफ्त देने का वादा किया है।

बीजेपी के मुफ्त वादे
किसानों को मुफ्त बिजली: बीजेपी ने राज्य में दोबारा सरकार बनने पर किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का वादा किया है।
मुफ्त सिलेंडर: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सभी लाभार्थियों को होली और दीपावली पर 2 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का वादा किया गया है।
बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख रुपए तक सहायता।
मुफ्त स्कूटी: बीजेपी ने कहा है कि राज्य में दोबारा योगी आदित्यनाथ की सरकार बनती है तो कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी।
बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त सफर: बीजेपी ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था का वादा किया है।
मुफ्त टैबलेट-स्मार्टफोन: बीजेपी ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 2 करोड़ टैबलेट या स्मार्टफोन देने का वादा किया गया है।
हर बेघर को घर: सभी गरीब, आवासहीन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जानजाति, घुमन्तु जाति, पिछड़ा, वंचित और अन्य गरीब परिवारों को आवासीय पट्टे की भूमि और आवास की सुविधा का वादा किया गया है।
पेंशन में वृद्धि: वरिष्ठ नागरिकों, विधवा, निराश्रित महिला और दिव्यांगों की पेंशन को बढ़ाकर 1500 प्रतिमाह करने का वादा किया गया है।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

सपा के मुफ्त वादे
किसानों को मुफ्त खाद: समाजवादी पार्टी ने कहा है कि यदि यूपी में अखिलेश यादव की सरकार बनती है तो सभी लघु और सीमांत किसान जिनके पास 2 एकड़ से कम जमीन है उन्हें ‘2 बोरी डीएपी और 5 बोरी यूरिया मुफ्त’ दी जाएगी।
बिजली मुफ्त: सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का वादा किया गया है। इसके अलावा घरेलू उपभोक्ताओं को भी हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात कही गई है।
मुफ्त सिलेंडर: समाजवादी पार्टी ने सभी बीपीएल परिवारों को प्रतिवर्ष 2 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया है।
मुफ्त पेट्रोल: अखिलेश के वचन पत्र में कहा गया है कि सभी दोपहिया वाहन मालिकों को प्रति माह एक लीटर पेट्रोल और ऑटो रिक्शा चालकों को प्रति महीने 3 लीटर पेट्रोल/6 किलो सीएनजी मुफ्त दी जाएगी।
लड़कियों को मुफ्त शिक्षा: लड़कियों की शिक्षा को ‘केजी से पीजी तक’ मुफ्त करने का वादा किया गया है। कन्याविद्याधन योजना को दोबारा शुरू किया जाएगा और 12वीं पास करने वाली लड़कियों को 36 हजार रुपए देने की बात कही गई है।
पेंशन: समाजवादी पेंशन योजना को फिर से शुरू करके वृद्धों, जरूरतमंद महिलाओं और बीपीएल परिवारों को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपए पेंशन का वादा किया गया है।
समाजवादी कैंटीन और किराना स्टोर: समाजवादी कैंटीन में 10 रुपए में खाने की व्यवस्था होगी तो समाजवादी किराना स्टोर में गरीब, श्रमिकों, राजगीरों, बेघरों को सब्सिडी पर राशन और अन्य जरूरी वस्तु देने की बात कही गई है।
कारीगरों/श्रमिकों को सालाना 18 हजार: कारीगरों/श्रमिक पेंशन 18 हजार रुपए सालाना दर से बुनकरों, जरदोजी, कारीगर, बढ़ई, कुम्हार, नाविक, मोची, दर्जी और अन्य संगठित क्षेत्र के श्रमिकों की मदद का वादा किया गया है।
मुफ्त लैपटॉप: 12वीं पास सभी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने का वादा किया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
RBI Credit Policy: कल ब्याज दरों को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान

RBI Credit Policy: कल ब्याज दरों को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान

हिजाब विवाद पर आज हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई, तीन दिन तक बंद हुए स्कूल-कालेज

हिजाब विवाद पर आज हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई, तीन दिन तक बंद हुए स्कूल-कालेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend