ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में सत्ता के बंटवारे का फार्मूला बदला जाना चाहिए. अब ढाई-ढाई साल का फार्मूला तय होना चाहिए..

UB India News by UB India News
February 8, 2022
in पटना, भाजपा
0
बिहार में सत्ता के बंटवारे का फार्मूला बदला जाना चाहिए. अब ढाई-ढाई साल का फार्मूला तय होना चाहिए..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी के सांसद छेदी पासवान ने आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से हाथ मिला सकते हैं। पासवान ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का पद देकर बहुत बड़ी गलती की है। उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी सांसद, विधायक, एमएलसी और कार्यकर्ताओं की कीमत कुछ भी नहीं है। यह पूरी तरह से शून्य है।

जदयू प्रमुख नीतीश कुमार पर कड़ा प्रहार करते हुए पासवान ने कहा कि कुमार ऐसे व्यक्ति हैं जो मुख्यमंत्री पद के लिए दाऊद से हाथ मिला सकते हैं। उन्होंने अतीत में भी ऐसा ही किया था और वह ऐसा फिर से कर सकते हैं। बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार बीजेपी को ब्लैकमेल कर रहे हैं और शीर्ष नेतृत्व को इस मुद्दे पर आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी बीजेपी को ब्लैकमेल करने और सौदेबाजी करने के लिए विवादित मुद्दे उठा रही है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को आंखें खोलकर जरूरी कदम उठाने चाहिए। जब पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कैबिनेट ने जाति आधारित जनगणना की मांग को ठुकरा दिया है, तब भी नीतीश कुमार के पार्टी नेताओं ने इसे उठाया।

उन्होंने बिहार के विशेष दर्जे को लेकर मोदी सरकार पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पर हमला बोला और कहा कि केंद्र पहले ही राज्य को विशेष पैकेज दे चुका है। सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के विशेष दर्जे को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर दबाव बना रहे हैं, जबकि केंद्र पहले ही बिहार को विशेष पैकेज दे चुका है। भाजपा गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी है, फिर भी उसने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद दिया लेकिन वह गठबंधन धर्म से परे जा रहे हैं और केंद्र के साथ सौदेबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने यहां तक कह दिया कि बिहार में सत्ता के बंटवारे का फार्मूला बदला जाना चाहिए. अब ढाई-ढाई साल का फार्मूला तय होना चाहिए,उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी ने बहुत बड़ी भूल कर दी है.

दिल्ली में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा को ब्लैकमेल और बारगेन करने के लिए विवादित मुद्दे उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब जातिगत जनगणना पर केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि यह संभव नहीं है, इसके बाद भी सहयोगी पार्टी जदयू इसकी मांग कर रही है,उन्होंने कहा कि विशेष राज्य के दर्जे पर भी भाजपा को बारगेन करने की कोशिश की जा रही है.

सांसद ने साफ लहजे में कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने विशेष पैकेज दे दिया है तो फिर क्यों विशेष दर्जा की बात उठ रही है. भाजपा नेता ने विधानसभा चुनाव में जदयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के निर्णय को भूल बताते हुए कहा कि यह भूल थी, भाजपा को अकेले चुनाव लड़ना चाहिए था. पत्रकारों के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की बात छोड़िए, वे (नीतीश कुमार) मुख्यमंत्री बनने के लिए दाउद इब्राहिम से भी हाथ मिला सकते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट 2008: कोर्ट ने 49 आरोपियों को ठहराया दोषी, कल सुनाई जाएगी सजा

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट 2008: कोर्ट ने 49 आरोपियों को ठहराया दोषी, कल सुनाई जाएगी सजा

जगजीत सिंह और निदा फाजली… 8 फरवरी का शायराना संयोग

जगजीत सिंह और निदा फाजली... 8 फरवरी का शायराना संयोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend