ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में 7 फरवरी से खुल सकते हैं सभी शिक्षण संस्थान, अंतिम फैसला कल की बैठक में

UB India News by UB India News
February 6, 2022
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री, शिक्षा
0
बिहार में 7 फरवरी से खुल सकते हैं सभी शिक्षण संस्थान, अंतिम फैसला कल की बैठक में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में कोरोना के संक्रमण की घटती दर को देखते हुए सरकार ने स्कूल-कॉलेज खोलने की पूरी तैयारी कर ली है. शुक्रवार को राज्य आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में कोरोना को लेकर पहले से जारी प्रतिबंधों को शिथिल करने के मामले में गहन विचार-विमर्श किया गया. इस बैठक में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय खोलने के मामले पर भी विचार किया गया. मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने बताया कि आपदा प्रबंधन समूह की एक और बैठक अभी संभावित है. इसी बैठक में अंतिम तौर पर फैसला लिया जाना है.

बता दें कि पहले से जो करोना प्रोटोकॉल जारी किया गया है, उसकी डेडलाइन 6 फरवरी को पूरी हो रही है. इसी दिन सरकार अंतिम फैसला करेगी. कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का प्रकोप पिछले दिसंबर महीने में बिहार में शुरू हुआ था. इसके बाद बिहार सरकार ने 30 दिसंबर को राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज,कोचिंग संस्थान के अलावा धार्मिक संस्थानों को एहतियातन बंद करने का फैसला किया था. सरकार द्वारा जारी प्रतिबंध अगले 6 फरवरी तक जारी है. इस बीच राज्य में कोरोना संक्रमण दर 3.67 फीसदी से घटकर 0.3 फीसदी पर आ गई है. प्रतिदिन के संक्रमण के मामले 500 से लेकर 700 के बीच सीमित हो गए हैं. दूसरे राज्यों में भी नाइट कर्फ्यू हटा दिया गया है और स्कूल कॉलेज भी खोलने का फैसला किया गया है.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

शुक्रवार को मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में जिलों से कोरोना की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली गई. जिलों में स्थिति काफी हद तक संतोषजनक पाई गई है. जिलाधिकारियों से इस बारे में फीडबैक भी लिया गया. सरकारी, गैरसरकारी और प्रारंभिक से लेकर उच्च कक्षा के अलावा कॉलेज और विश्वविद्यालय खोलने पर भी जिलाधिकारियों से फीडबैक लिया गया. ज्यादातर अधिकारी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान खोले जाने के पक्ष में दिखे. बैठक के बाद मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने बताया कि तमाम पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया है. लेकिन कोई अंतिम निष्कर्ष पर अभी नहीं पहुंचा जा सका है. मुख्य सचिव ने बताया कि जल्द ही इस संबंध में जो फैसला किया जाएगा, उससे सभी को अवगत कराया जाएगा.

राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति का आंकलन करने के लिए शनिवार को क्राइसिस मैनेजमेंट समूह (CMG) की बैठक होगी। इसमें कोरोना संक्रमण की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को भी मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, लेकिन इसमें प्रतिबंधों के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया था। संभव है कि राज्य में घटते कोरोना के केस को देखते हुए सरकार प्रतिबंधों में ढील दे सकती है। इसमें मुख्य रूप से राज्य की शिक्षण संस्थाओं के खोलने का निर्णय प्रमुख हो सकता है।

शुक्रवार को हुई बैठक में बंद शिक्षण संस्थानों को खोलने के संबंध में निर्णय लिए जाने का कयास लगाया जा रहा था। दरअसल, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने 7 फरवरी से राज्य के सारे शिक्षण संस्थान खोले जाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि विभाग पूरी क्षमता के साथ शिक्षण संस्थान खोलने के लिए पक्षधर है। ताकि ऑफलाइन कक्षा की व्यवस्था फिर से बहाल हो। हालांकि, उन्होंने कहा था कि अंतिम निर्णय आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिया जाएगा।

पटना में लगातार दूसरे दिन 100 से कम आए कोरोना के केस

पटना में लगातार दूसरे दिन कोरोना के केस 100 से कम मिले हैं। शुक्रवार को राज्य में सबसे अधिक पटना में 85 मरीज मिले हैं। दूसरे स्थान पर मधेपुरा है, जहां 73 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन्हीं दोनों जिलों में संक्रमण दर 1 प्रतिशत से अधिक है। बिहार में 33 दिन के बाद कोरोना के नए मरीजों की संख्या 500 से नीचे आ गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
अब भी सबको हैरान कर सकते हैं कैप्टन

अब भी सबको हैरान कर सकते हैं कैप्टन

बिहार के 38 जिलों में हुई बारिश से मौसम पूरी तरह से ठंडा ,न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे

बिहार के 38 जिलों में हुई बारिश से मौसम पूरी तरह से ठंडा ,न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend