ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन और पाकिस्तान भारत के लिए कितने खतरनाक हैं………..

UB India News by UB India News
February 5, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, ब्लॉग, राष्ट्रीय, सेना
0
चीन और पाकिस्तान भारत के लिए कितने खतरनाक हैं………..

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन और पाकिस्तान भारत के लिए कितने खतरनाक हैं‚ यह सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की स्वीकारोक्ति से लगता है। सेना प्रमुख जनरल नरवणे का यह कहना कि–भारत को युद्ध के लिए तैयार रहना होगा–दोनों देशों के बीच पसरे तनाव को परिलक्षित करता है। यानी देर–सबेर भारत को चीन और पाकिस्तान से युद्ध के लिए तैयार रहना होगा। हालांकि यह पहली बार नहीं कहा गया है कि चीन हमारे लिए किस कदर खतरनाक है। १९६२ में धोखे से हमारी सीमा में घुसने की बात हो या सीमा पर उसके द्वारा की गई साजिश‚ हमेशा से उसने हमारे दुश्मन देशों का ही साथ दिया है। सेना प्रमुख का यह कथन कि चीन–पाकिस्तान सीमा पर अभी हम सिर्फ जंग का ट्रेलर देख रहे हैं‚ बेहद गंभीर है। सीमा पर चीन की ‘लीला’ और हमेशा उकसाने वाली रणनीति की काट बेहद जरूरी है। दुश्मन देश की साजिश को बे पर्दा करने के लिए हमें ज्यादा तार्किक और सतर्कता से काम करना होगा और रणनीति को अपनाना होगा। देश में पाकिस्तान को लेकर आक्रामक रुख तो दिखता हो‚ मगर चीन से हमें ज्यादा चौकस रहना होगा। खास बात है कि सूचना तंत्र के समय में युद्ध साइबर स्पेस और नेटवर्क की मदद से लड़़ा जा रहा है। निश्चित तौर पर भारत के लिए पड़़ोसियों का यह आचरण सिरदर्दी की बड़़ी वजह है। और इसी के अनुरूप भारत को अपनी तैयारियों को मजबूत करना होगा। हालांकि चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल बिपिन रावत की मृत्यु के तीन महीने होने को हैं‚ अभी तक इस पद पर किसी की नियुक्ति नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। साजो–सामान और साइबर स्पेस की जितनी उपलब्धता हमारे पास होगी‚ हमारा आत्मविश्वास उतना ही दृढ़ होगा। हो सके तो भारत उन देशों को लेकर चले‚ जो चीन और पाकिस्तान की मंशा को भली–भांति समझते हैं। इसमें रूस का साथ मिलने से हमें ताकत मिलेगी। इसलिए हमें किसी भी कीमत पर रूस के साथ राजनयिक और कूटनीति संबंध मजबूत बनाने होंगे। अमेरिका के नजदीक जाने के चक्कर में हम अपने सबसे पुराने और भरोसेमंद मित्र देश से किनारा नहीं कर सकते हैं। इस तथ्य की गंभीरता को हमें समझना होगा। साथ ही आर्थिक रूप से ज्यादा ताकतवर दिखना होगा। क्योंकि युद्ध सिर्फ आमने–सामने का न होकर राजनीतिक‚ आर्थिक रूप से भी होगा। खासकर उत्तरी क्षेत्र में अपनी भूमिका तेजी से बढ़ानी होगी। कहने का सीधा सा अर्थ यही कि हमें अपने आंख और कान खोलकर रखने होंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
समाधान के लिए बदलाव अहम

समाधान के लिए बदलाव अहम

बिहार में 7 फरवरी से खुल सकते हैं सभी शिक्षण संस्थान, अंतिम फैसला कल की बैठक में

बिहार में 7 फरवरी से खुल सकते हैं सभी शिक्षण संस्थान, अंतिम फैसला कल की बैठक में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend