ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नगर विकास के लिए हो रहे हैं बेहतर कामः तारकिशोर

UB India News by UB India News
January 5, 2022
in पटना, भाजपा
0
नगर विकास के लिए हो रहे हैं बेहतर कामः तारकिशोर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बाढ़ नगर परिषद की स्थापना के १५१ वर्ष पूरे होने के अवसर पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद‚ सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा एमएलसी नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से करोड़ों की लागत वाली २ दर्जन से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि नगर विकास के लिए कुशल नेतृत्व में बेहतर काम हो रहा है। सरकार का प्रयास है कि नगर विकास की गति तेज हो। बाढ़ नगर की विकास यात्रा आजादी के पूर्व से शुरू हुई है जो गौरव की बात है। यह सौभाग्य का विषय है कि बाढ़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक कर्मभूमि रही है। इस धरती पर वह पहुंचकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण नगर विकास की गति थोड़ी धीमी हुई है। लेकिन इसे तेज करने का हरसंभव प्रयास करने में सरकार जुटी हुई है। सांसद ललन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार विकास को आम जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। जदयू की सरकार ने बेहतर काम कर लोगों को दिखाया है। शराबबंदी कानून से आम लोगों को काफी फायदा हो रहा है। इस मौके पर एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि राज्य में एक तरफ विकास हो रहा है‚ वहीं दूसरी तरफ विधि व्यवस्था भी दुरुस्त हो रही है। कई योजनाओं ने राज्य को उल्लेखनीय मुकाम पर पहुंचाया है। मुख्य पार्षद राजीव कुमार चुन्ना ने कहा कि नगर में कई समस्याएं हैं जिनका समाधान जरूरी है। जलजमाव से लेकर अनसर्वे जमीन के मामलों का समाधान जरूरी है। इसके लिए सरकारी सहयोग की जरूरत है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ड़ॉक्टर सियाराम सिंह‚ कार्यपालक पदाधिकारी जनार्दन वर्मा‚ मुख्य पार्षद राजीव कुमार चुन्ना‚ उप मुख्य पार्षद परमानंद सिंह‚ वार्ड़ पार्षद गौरी देवी‚ लीला देवी‚ वरुणा देवी‚ आशा कुमारी‚ रणधीर कुमार‚ विनीता देवी‚ संजय कुमार आदि मौजूद थे। दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों ने ड़ाकबंगला परिसर में जनसभा को भी संबोधित किया।

 

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
बच्चों की परवरिश का फैसला राष्ट्र हित में :सिन्हा

स्थगित रखें बाल युवा संसद कार्यक्रमः विजय सिन्हा

लॉकडाउन का कडा विरोध करेगी जापः पप्पू

लॉकडाउन का कडा विरोध करेगी जापः पप्पू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend