ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इस महीने 11 लाख पीएम आवास की मिलेगी मंजूरी

UB India News by UB India News
January 3, 2022
in Lokshbha2024, पटना, बिहार
0
इस महीने 11 लाख पीएम आवास की मिलेगी मंजूरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बालामरूगन ड़ी ने कहा कि जनवरी महीने में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 11 लाख आवास की स्वीकृति दी जायेगी। लाभार्थियों को एक साल के अंदर घर निर्माण कराना होगा। लभार्थियों को सहायता के रूप में मिलने वाले १.२० लाख रुपये से आवास निर्माण में कठिनाई होती है। इसी के मद्’ेनजर रसकार ने सभी बैंकों को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को एक लाख रुपये तक ऋण उपलब्ध कराने का आग्रह करेगी। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से भी उम्मीद है कि लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए ऋण उपलब्ध कराने का कार्य करेगी।

सचिव शनिवार को रविंद्र भवन में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। सामान्य २७ जिलों के लाभार्थियों को तीन किस्तों में ४०–४० हजार रुपये कर १.२० लाख रुपये सहायता राशि उपलब्ध करायी जायेगी। जबकि नक्सल प्रभावित ११ जिलों औरंगाबाद‚ अरवल‚ जहानाबाद‚ गया‚ रोहतास‚ जमुई‚ नवादा‚ मुंगेर‚ कैमूर‚ सीतामढ़ी और पश्चिम चंपारण जिले के लाभार्थियों को १.३० लाख रुपये तीन किस्तों में उलब्ध कराये जायेंगे। पहले एवं दूसरे किस्त में ४५–४५ हजार जबकि तीसरे किस्त में ४० हजार रुपये उपलब्ध कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि योजनांतर्गत चयनित लाभार्थियों में जिन लाभार्थियों का पूर्व से आधार सिडे़ड़ सामान्य बचत खाता उपलब्ध है तो नया बचत खाता खोलने की आवश्यकता नहीं है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

पूर्व से ही सामान्य बचत खाता उपलब्ध नहीं रहने की स्थिति में ही नया आधार सिडे़ड़ बैंक खाता खोलकर आवास साफ्ट पर निबंधित किया जायेगा। प्रथम किस्त की राशि लाभार्थियों को आवास के स्वीकृति के उपरांत अग्रिम रूप में दी जायेगी‚ द्वितीय किस्त की राशि प्लिंथ तक निर्माण के बाद तथा तृतीय किस्त की राशि छत स्तर तक निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद दी जायेगी। आवास निर्माण कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के लिए लाभार्थियों को स्वीकृति के समय प्रखंड़ कार्यालय में एग्रीमेंट करना होगा कि राशि की स्वीकृति के १२ माह के अंदर आवास निर्माण कराकर लिखित रूप से फोटोयुक्त साक्ष्य नहीं देने पर उनसे राशि की वसूली के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

प्रखंड़ विकास पदाधिकारी की जिम्मेवारी होगी कि सहायता राशि का भुगतान योग्य लाभार्थियों को किया जाये‚ आवास निर्माण कार्य की प्रगति को दर्शाने के लिए कार्य आरंभ के पूर्व प्लिंथ तक निर्माण कार्य के बाद‚ छत स्तर तक निर्माण कार्य एवं आवास का छत निर्माण कार्य का फिनिशिंग कार्य पूर्ण होने के उपरांत फोटो आवास साफ्ट पर अपलोड़ होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
नया साल मेक इन बिहार का साल होगाः शाहनवाज

नया साल मेक इन बिहार का साल होगाः शाहनवाज

लोजपा पर बर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे चाचा भतीजा …….

चिराग पासवान गलती सुधारेंगे, तभी एक होने की बनेगी संभावना :पशुपति कुमार पारस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend