ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी वाजपेयी की जयंती

UB India News by UB India News
December 24, 2021
in पटना, भाजपा
0
सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी वाजपेयी की जयंती

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन‚ सिद्धार्थ शंभू‚ कला संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक वरुण सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पार्टी द्वारा आयोजित किये जा रहे सुशासन दिवस के बारे में विस्तार से बताया।
श्री राजीव रंजन ने कहा कि भाजपा आम लोगों के लिए‚ आम लोगों द्वारा बनी और आम लोगों द्वारा संचालित पार्टी है जिसका आधार ‘अंत्योदय’ है। ‘अंत्योदय’ यानी अंतिम आदमी का उदय‚ जिसका प्रभाव हमारी पार्टी की नीतियों और रीतियों पर स्पष्ट दिखाई देता है। देश और जनता की सेवा में सदैव तत्पर और निरंतर समर्पित रहने वाली हमारी पार्टी के लिए सेवा ही कर्म है और सेवा ही धर्म है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सेवा और सुशासन के लिए जाने जाते हैं‚ इसलिए उनकी जयंती को भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाती आ रही है। इस बार भी २५ दिसम्बर को उनकी जयंती के उपलIय में भाजपा पूरे प्रदेश में सुशासन दिवस का आयोजन होगा। सेवा के लिए आजन्म समर्पित रहे अटल जी जैसे कर्मयोगी के लिए इससे बेहतर श्रद्धांजलि कुछ और नहीं हो सकती। कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि कुशल राजनीतिज्ञ और जनसेवक होने के साथ–साथ अटल जी सुप्रसिद्ध कवि भी थे। इसीलिए सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर यानी २४ दिसंबर को भाजपा के कला–संस्कृति प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय अटल सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश की चर्चित हस्तियां अपनी प्रस्तुति देंगी तथा साथ ही विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। श्री रंजन ने कहा २५ दिसंबर को राज्य के सभी बूथों पर अटल जी की प्रतिमा व तस्वीरों पर माल्यार्पण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त लोगों को केंद्र सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के विकास व सशक्तिकरण के लिए चलायी जा रही १२२ योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। राज्य के सभी जिलों में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा अस्पतालों में फल वितरण‚ पुस्तकालयों में किताबें दान करना‚ स्वच्छता अभियान‚ वृक्षारोपण‚ कवि सम्मेलन जैसे जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
इसके अतिरिक्त जगह–जगह पर पोस्टर निर्माण‚ निबंध लेखन आदि का आयोजन भी किया जाएगा। इस दिन पटना में एक सेमिनार तथा जिला स्तर पर विचार गोष्ठियों भी आयोजित की जाएंगी। तैयारियों के बारे में बताते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्’ार्थ शंभू ने कहा कि सुशासन दिवस के इस कार्यक्रम को लेकर बिहार भाजपा पूरी तरह से तैयार है। पार्टी के कार्यकर्ता अपने स्तर से बिहार के कोने–कोने में इसका आयोजन कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह व्याप्त है। हमें पूर्ण विश्वास है कि बिहार में यह कार्यक्रम सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता संतोष पाठक‚ मीडिया प्रभारी राकेश सिंह‚ अशोक भ^‚ सोशल मीडिया प्रमुख मनन कृष्ण‚ दिलीप मिश्र आदि उपस्थित रहें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
विघ्न-बाधाओं से बेपरवाह नीतीश सरकार अपनी गति से चल रही

विघ्न-बाधाओं से बेपरवाह नीतीश सरकार अपनी गति से चल रही

This Is Exactly What I Use My Taiwan Women For

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend