ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के 24 घंटे में 33 नए मामले आए; पूरे देश का आंकड़ा 287 हुआ

देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के अब तक कुल 236 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक देश के 15 राज्‍यों में इसके मामले सामने आ चुके हैं। इसके सबसे अधिक मामले दिल्‍ली में सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्‍ट्र का नंबर है। हरियाणा में भी इस वैरिएंट का मामला अब सामने आ चुका है। तमिलनाडु में इसके मामलों की संख्‍या बढ़कर 34 हो गई है।

UB India News by UB India News
December 24, 2021
in खास खबर, प्रदेश, स्वास्थ
0
तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के 24 घंटे में 33 नए मामले आए; पूरे देश का आंकड़ा 287 हुआ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के 33 नए केस मिले हैं। राज्य में अब कुल ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 34 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चेन्नई में 26, सलेम में 1, मदुरै में 4 मामले और तिरुवनमलाई में 2 मामले दर्ज किए। इन नए मामलों के साथ ही देश में ओमिक्रॉन के कुल मरीजों की संख्या 287 हो गई है।

अथॉरिटीज ने बताया कि इन ओमिक्रॉन संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को ट्रैक किया जा रहा है। कुछ लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग के नतीजे अभी नहीं आए हैं। माना जा रहा है कि ओमिक्रॉन मरीजों की और बढ़ सकती है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी जे राधाकृष्णन ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कोविड गाइडलाइन का पालन करते रहना होगा।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

पश्चिम बंगाल के नदिया में कोविड ब्लास्ट, नवोदय स्कूल के 29 बच्चे पॉजिटिव मिले
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक स्कूल के 29 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिससे यहां हड़कंप मच गया है। स्कूल के बाकी छात्रों और टीचर्स की भी कोरोना जांच कराई जा रही है। माना जा रहा है कि संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है। कल्याणी इलाके में स्थित नवोदय केंद्रीय विद्यालय के सभी संक्रमित बच्चों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। डॉक्टर्स की एक टीम की निगरानी में इनका इलाज चल रहा है।

देश में बीते दिन 7,495 नए कोरोना केस मिले

देश में बीते 24 घंटे में 7,495 नए कोरोना केस मिले और 434 मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 6,960 लोग कोविड को मात देकर रिकवर हुए। देश में फिलहाल 78,291 एक्टिव केस हैं और 3.42 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 4.78 लाख से ज्यादा की मौत हुई है। अगर वैक्सीनेशन की बात करें तो अब तक 1.39 अरब से ज्यादा डोज लग चुके हैं।

PM मोदी कोरोना पर आज हाई लेवल मीटिंग करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को लेकर आज हाई लेवल समीक्षा बैठक बुलाई है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और दूसरे कई विभागों के अफसर मौजूद रहेंगे। इस दौरान ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने को लेकर चर्चा होगी। मालूम हो कि ओमिक्रॉन की एंट्री अब उत्तराखंड और हरियाणा में भी हो चुकी है। देशभर में ओमिक्रॉन के कुल केस बढ़कर 287 हो गए हैं।

अमेरिका में कोविड की एंटी वायरल टैबलेट को मंजूरी

यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने फाइजर की पैक्सलोविड कोविड​​​​-19 पिल को मंजूरी दे दी है। यह पिल 12 साल या उससे ज्यादा उम्र के हाई-रिस्क वाले कोरोना संक्रमितों को दी जा सकती है। पिल को मंजूरी मिलने पर FDA के सेंटर फॉर ड्रग इवैल्युएशन एंड रिसर्च के डायरेक्टर पैट्रीजिया कैवाजोनी ने कहा कि महामारी से लड़ाई में यह एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार होगा जब कोरोना मरीजों का इलाज पिल के जरिए होगा।

इससे पहले अमेरिकी ड्रग निर्माता कंपनी फाइजर ने कहा था कि उनकी एंटीवायरल कोविड पिल कोरोना के खिलाफ 90% प्रभावी है। इस दवा से हाई रिस्क पेशेंट्स को मौत या अस्पताल में भर्ती होने से बचाया जा सकता है। लैब डेटा के मुताबिक, यह दवा कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट पर भी कारगर साबित हुई है।

इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के यूरोप के लिए क्षेत्रीय निदेशक डा. हंस क्लूज ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि ओमिक्रोन के चलते यूरोप में महामारी के एक और तूफान को आते देखा जा सकता है। इसका सामना करने के लिए सरकारों को तैयार रहना चाहिए। इसके चलते कई देशों में संक्रमण के मामले बढ़ेंगे और पहले से ही संकटों का सामना कर रही क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था और मुश्किल में आएगी।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

by UB India News
August 1, 2026
0

बात 90 के दशक की है। घाटी में कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर शुरू हुई टारगेट किलिंग ऐसा नासूर बना...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इनफिनिटी फोरम का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री का 10 दिन में दूसरी बार काशी का दौरा,2100 करोड़ की 27 परियोजनाओं की देंगे सौगात

देश में Omicron केस की रफ्तार तेज, PM मोदी आज करेंगे राज्यों के साथ बैठक

देश में Omicron केस की रफ्तार तेज, PM मोदी आज करेंगे राज्यों के साथ बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend