ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश में Omicron केस की रफ्तार तेज, PM मोदी आज करेंगे राज्यों के साथ बैठक

UB India News by UB India News
December 24, 2021
in स्वास्थ
0
देश में Omicron केस की रफ्तार तेज, PM मोदी आज करेंगे राज्यों के साथ बैठक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में बढ़ते ओमिक्रॉन के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश में कोविड-19 से संबंधित स्थिति की समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में पीएम मोदी सभी राज्यों के साथ मौजूदा हालात और रोकथाम के उपायों पर चर्चा करेंगे। पिछले 20 दिनों में जिस तरह ओमिक्रॉन के मरीज 110 गुना हुए हैं ये वाकई खतरे की घंटी है। अब तक ओमिक्रॉन देश के 17 राज्यों में फैल चुका है।

हरियाणा, उत्तराखंड और लद्दाख ये तीन नए राज्य हैं, जहां ओमिक्रॉन के नए मरीज सामने आए हैं। इन सभी 17 राज्यों में ओमिक्रॉन के 268 केस हो चुके हैं। इसे देखते हुए कई राज्यों में क्रिसमस से लेकर नए साल के जश्न पर पाबंदी लगा दी गई है। कई राज्यों में रेस्टोरेंट से लेकर सिनेमाघरों तक लोगों की एंट्री सीमित कर दी गई है। पीएम मोदी की यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब केंद्र ने राज्यों को अलर्ट पर रहने और संक्रमण रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है।

RELATED POSTS

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

केंद्र ने कहा है कि नया कोविड वैरिएंट ओमिक्रॉन डेल्टा वैरिएंट की तुलना में तीन गुना अधिक तेजी से फैलने में सक्षम है। केंद्र ने राज्यों से कहा है कि वे कोविड-19 से प्रभावित आबादी के उभरते आंकड़ों, भौगोलिक फैलाव, अस्पताल के बुनियादी ढांचे और इसके उपयोग, जनशक्ति, कंटेनमेंट जोन को अधिसूचित करने और जिला स्तर पर कंटेनमेंट जोन की परिधि को लागू करने की समीक्षा करें। केंद्र ने राज्यों को एक रणनीति तैयार करने को भी कहा है जो यह सुनिश्चित कर सके कि संक्रमण अन्य हिस्सों में फैलने से पहले स्थानीय स्तर पर ही निहित हो।

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच, राज्यों से कहा गया है कि वे वॉर रूम्स को सक्रिय करें और सभी रुझानों और उछाल का विश्लेषण करते रहें, चाहे मामले कितने भी छोटे स्तर पर क्यों न हो। इसके अलावा केंद्र ने जिला या स्थानीय स्तर पर सक्रिय उपाय करते रहने पर भी जोर दिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

by UB India News
July 19, 2026
0

पटना। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद प्रोफेसर रणवीर नंदन ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र...

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

by UB India News
July 19, 2026
0

RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। शुक्रवार को उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS लाया गया। उनके...

पटना के IGIC डॉक्टरों ने रचा इतिहास………….

पटना के IGIC डॉक्टरों ने रचा इतिहास………….

by UB India News
July 17, 2026
0

इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान पटना के डॉक्टरों ने इतिहास रच दिया है। चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक एक 10 वर्षीय बच्चे...

Next Post
कोरोना संकट: चीन के शिआन में लॉकडाउन, 2 दिन में सिर्फ एक बार केवल एक व्यक्ति को बाहर निकलने की इजाजत

कोरोना संकट: चीन के शिआन में लॉकडाउन, 2 दिन में सिर्फ एक बार केवल एक व्यक्ति को बाहर निकलने की इजाजत

स्वीकृत आवासीय इकाइयों के कार्य शीघ्र करें पूरेः तारकिशोर

स्वीकृत आवासीय इकाइयों के कार्य शीघ्र करें पूरेः तारकिशोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend