ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री का 10 दिन में दूसरी बार काशी का दौरा,2100 करोड़ की 27 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा कर करखियां में बनास डेयरी काशी संकुल का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री अपने इस दौरे पर 2100 करोड़ की 25 परियोजनाओं की सौगात काशी को देंगे। इसमें करखियांव में डेयरी संयंत्र का शिलान्यास, बेनियाबाग में पार्किंग और इंट्रीग्रेटेड सर्विलांस सिस्टम सहित अन्य कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

UB India News by UB India News
December 24, 2021
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इनफिनिटी फोरम का किया उद्घाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जा रहे हैं। मोदी आज दोपहर काशी पहुंचकर जनता को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मोदी खरियांव में बनास डेयरी संकुल की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा वो हजारों करोड़ों की 22 विकास परियोजनाओं की आधारशिला और उद्घाटन भी करेंगे। पीएम मोदी का 10 दिन बाद ये दूसरा काशी का दौरा है। इससे पहले उन्होंने 13 दिसंबर को वाराणसी में काशी विश्वनाथ कारिडोर प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया था।

475 करोड़ की लागत से बनेगी बनास डेयरी
प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, मोदी खरियांव में स्थित पी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण फूड पार्क में बनास डेयरी की आधारशिला रखेंगे। 30 एकड़ जमीन पर बनने वाले बनास डेयरी प्रतिदिन 5 लाख लीटर दूध को प्रोसेस करेगी। प्रेस रिलीज में कहा गया है कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय किसानों को नए मौके भी मिलेंगे। इसके साथ ही मोदी बनास डेयरी से जुड़े पौने दो लाख दूध उत्पादकों के खातों में लगभग 35 करोड़ रुपये ट्रांसफर भी करेंगे। इसके अलावा पीएम रामनगर के दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ संयंत्र के लिए बायोगैस आधारित बिजली उत्पादन संयंत्र की आधारशिला रखेंगे।

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

20 लाख से ज्यादा लोगों को देंगे घरौनी प्रमाण पत्र
मोदी केंद्र सरकार की पंचायती राज की स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश के 20 लाख से ज्यादा निवासियों को डिजिटली घरौनी प्रमाण पत्र भी देंगे। घरौनी प्रमाण पत्र ग्रामीणों का उनके घर या जमीन का मालिकाना दस्तावेज है। सरकार का कहना है कि इसके जरिए जमीन से जुड़े विवादों में कमी आएगी।

मोदी ओल्ड काशी वार्ड के पुनर्निमाण, बेनीबाग में पार्किंग और पार्क, दो तालाबों का सौंदर्यीकरण, रमना गांव में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 720 स्थानों पर सर्विलांस के लिए कैमरे जैसी योजनाओं की भी सौगात देंगे।

अलीगढ़ में अखिलेश-जयंत आज भरेंगे हुंकार, पूर्व पीएम चरण सिंह की जयंती पर रैली का आयोजन

अलीगढ़ के इगलास इलाके में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) की संयुक्त महारैली होगी। इसमें अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी- दोनों शामिल होंगे। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा माने जाते रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Next Post
देश में Omicron केस की रफ्तार तेज, PM मोदी आज करेंगे राज्यों के साथ बैठक

देश में Omicron केस की रफ्तार तेज, PM मोदी आज करेंगे राज्यों के साथ बैठक

कोरोना संकट: चीन के शिआन में लॉकडाउन, 2 दिन में सिर्फ एक बार केवल एक व्यक्ति को बाहर निकलने की इजाजत

कोरोना संकट: चीन के शिआन में लॉकडाउन, 2 दिन में सिर्फ एक बार केवल एक व्यक्ति को बाहर निकलने की इजाजत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend