ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दहेजरहित व नशामुक्त शादी के वचन के बाद ही मिले समारोह की अनुमति:नीतीश

UB India News by UB India News
December 23, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, पूर्वी चंपारण, मुख्यमंत्री
0
दहेजरहित व नशामुक्त शादी के वचन के बाद ही मिले समारोह की अनुमति:नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

समाज सुधार अभियान’ पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराब पीने और कारोबार करने वालों को गिरफ्तार कर अविलंब जेल भेजने के साथ ही कम उम्र की बच्चियों का विवाह कराने वालों पर नजर रखने के लिए आशा कार्यकर्ता‚ आंगनबाड़ी सेविका–सहायिका और चौकीदारों को प्रशिक्षण दिये जाने का निर्देश दिया।

नीतीश ने बुधवार को मोतिहारी में पूर्वी चंपारण एवं पश्चिम चंपारण जिले में समाज सुधार अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस तथा मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा जब्त की गई शराब का विनष्टिकरण का कार्य अतिशीघ्र करें ताकि उसका कोई दुरुपयोग न कर सके। शराब पीने वाले और शराब का व्यापार करने वालों पर विशेष निगरानी रखें। शराब का व्यापार करने वालों को पकड़े जाने पर अविलंब जेल भेजकर सख्त कानूनी कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के बीच अधिक से अधिक जागरुकता लाने की आवश्यकता है। कम उम्र में बच्चियों की शादी करने वालों पर नजर रखें और इसके लिए आशा‚ आंगनबाड़ी सेविका–सहायिका और चौकीदारों का प्रशिक्षण सुनिश्चित करें ताकि लड़कियों के साथ अन्याय न हो। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव संपन्न हो चुका है‚ उसमें जो प्रशिक्षण दिया जाएगा इसे भी शामिल करने की जरूरत है। पंचायती राज और नगर निकाय से जुड़े लोगों को भी यह जिम्मेवारी सौंपें ताकि बाल विवाह‚ दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर रोक लगायी जा सके। नीतीश ने कहा कि सही मायने में यदि लोग दहेजमुक्त शादी में शामिल होने के लिए संकल्पित हो जाएंगे तो इसका समाज में काफी गहरा प्रभाव पड़ेगा और यह कुप्रथा समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए शादी समारोह की अनुमति लेने के लिए जो प्रारूप तय किया गया है उसमें यह भी कॉलम जोड़ा जाए कि यह शादी दहेजमुक्त‚ बाल विवाह रहित और नशामुक्त होगी तभी अनुमति दें। कोरोना की तीसरी लहर के आने की आशंका भी जतायी जा रही है इसलिए सभी लोगों को सजग रहने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एससी–एसटी कानून के तहत दर्ज होने वाले मामलों का निष्पादन ससमय किया जाए। पुलिस के काम को दो हिस्सों अनुसंधान एवं लॉ एंड ऑर्डर के रूप में बांटा गया है ताकि मामले लंबित न रहें‚ इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। पंचायत के हर वार्ड में हर घर नल का जल ठीक ढंग से पहुंचे‚ यह सुनिश्चित किया जाये। यदि जनप्रतिनिधि विकास कार्यों से जुड़े अपने अनुभवों को साझा करेंगे एवं इलाके की समस्याओं से संबंधित विभागों को अवगत कराएंगे तो इससे लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा। नीतीश ने कहा कि शराबबंदी‚ बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोक जैसे समाज सुधार की दिशा में जो अभियान चला है‚ उसका विशेष रूप से ख्याल रखें। शराबबंदी से संबंधित जो भी लंबित मामले हैं उसका शीघ्र निपटारा करें। उन्होंने कहा कि जीविका समूह निरंतर महिलाओं के बीच जागरुकता अभियान चलाते रहे।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

बैठक में उप मुख्यमंत्री रेणु देवी‚ मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सह पूर्वी चंपारण जिले के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार‚ पथ निर्माण मंत्री एवं पश्चिम चम्पारण जिले के प्रभारी मंत्री नितीन नवीन‚ पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद‚ गन्ना उद्योग एवं विधि मंत्री प्रमोद कुमार‚ पश्चिम चम्पारण एवं पूर्वी चम्पारण जिले के विधायक एवं विधान पार्षद‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण‚ विकास आयुक्त आमिर सुबहानी‚ पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल सहित संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव‚ प्रधान सचिव‚ सचिव‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार‚ प्रमंडलीय आयुक्त तिरहुत मिहिर कुमार सिंह‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार‚ मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह‚ पश्चिम चम्पारण एवं पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक एवं बगहा के पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
महिला सशक्त‚ समाज मजबूत

महिला सशक्त‚ समाज मजबूत

किसानों की दमदार आवाज चरण सिंह

किसानों की दमदार आवाज चरण सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend