ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वाल्मीकिनगर में कैबिनेट की बैठक‚ 13 एजेंड़ों पर मुहर

UB India News by UB India News
December 22, 2021
in Lokshbha2024, कैबिनेट, खास खबर, पश्चिम चंपारण, मुख्यमंत्री
0
वाल्मीकिनगर में कैबिनेट की बैठक‚ 13 एजेंड़ों पर मुहर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत राज्य सरकार ने राज्य के सभी जिलों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही बैठक में कुल १३ प्रस्ताव मंजूर किये गये हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद बताया कि राज्य के सभी जिलों में ५२० बेड वाले ओबीसी कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय संचालित करने की सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की गई है।

श्री कुमार ने बताया कि राज्य के नौ जिलों में ऐसे १० विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए प्रत्येक विद्यालय ३७ करोड़ ८९ लाख रुपये की दर से कुल तीन अरब ७८ करोड़ ९० लाख रुपये व्यय की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रशासनिक स्वीकृति के आलोक में वित्त वर्ष २०२१–२२ में ६० करोड़ रुपये तथा इसके अगले दो वित्त वर्ष में तीन अरब १८ करोड़ ९० लाख रुपये उपलब्ध राशि से व्यय की मंजूरी दी गई है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि माध्यमिक विद्यालय विहीन पंचायतों में प्रथम चरण में माध्यमिक विद्यालयों से उत्क्रमित ६७७ उच्च माध्यमिक विद्यालय में वर्ग–११ एवं १२ के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना निर्माण के लिए आठ अरब २४ करोड़ १७ लाख ९८ हजार रुपये की स्वीकृति एवं तत्काल तीन अरब ५० करोड़ रुपये विमुक्त एवं व्यय करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया कि पटना में बापू टावर के निर्माण और ऑडियो विजुअल सिस्टम की योजना के लिए ४४ करोड़ ८६ लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी और बिहार नगरपालिका नगर योजना (टाउन प्लानिंग) नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। श्री कुमार ने बताया कि राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों के विनिर्माण‚ आयात‚ भंडारण‚ परिवहन‚ विक्रय एवं उपयोग के प्रतिबंधों में एकरूपता लाने के लिए अब केंद्र सरकार के प्रतिबंधों के अनुरूप लागू किया जाएगा। साथ ही पटना के दीघा घाट के पास स्थित एफसीआई के रीजनल ऑफिस के निर्माण के लिए प्रावधानों में बदलाव को भी मंजूरी दी गई है। सरकार ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत केंद्रों के अलावा राज्य सरकार के योगदान के तौर पर १६ करोड़ ३० लाख ६० हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। बिहार राज्य वक्फ विकास योजना अंतर्गत अंजुमन इस्लामिया हॉल के पुनर्निर्माण के लिए ५० करोड़ ६४ लाख ३६ हजार की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सप्तदश बिहार विधानसभा के चतुर्थ सत्र एवं बिहार *विधान परिषद के १९९वें सत्र (शीतकालीन सत्र) के सत्रावसान संलेख को स्वीकृति प्रदान की गई है।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
‘आधार’ वाले वोटर पर संसद की मुहर

‘आधार' वाले वोटर पर संसद की मुहर

पाकिस्तान की दोहरी नीति

पाकिस्तान की दोहरी नीति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend