ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शीतकालीन सत्र 2021: संसद में हंगामा थमने के नहीं दिख रहे आसार

UB India News by UB India News
December 22, 2021
in खास खबर, सांसद
0
राज्यसभा के 12 सदस्य निलंबित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लखीमपुर कांड पर संसद के अंदर और बाहर सियासी संग्राम के फिलहाल थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा को स्थगित करना पड़ा। विपक्ष राज्यसभा के 12 सदस्यों के निलंबन और लखीमपुर खीरी कांड में गिरफ्तार आशीष मिश्र के पिता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है। विपक्षी दल अपनी मांग को लेकर ने दोनों सदनों में हंगामा कर रहे हैं। इसको लेकर विपक्ष आज संसद भवन से विजय चौक तक विरोध मार्च निकालने की तैयारी में है।

बोलने का मौका नहीं देती सरकार: डोला सेन
टीएमसी सांसद डोला सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री हर दिन सदन की गरिमा को कम कर रहे हैं। कृषि कानूनों को निरस्त करने, विमुद्रीकरण जैसी घोषणाएं बिना चर्चा के की गई। 10 मिनट में बिल पास हो जाते हैं। जब वे हमें बोलने का मौका नहीं देते तो हम चिल्लाते हैं, नारे लगाते हैं।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

निलंबित सांसदों ने संसद की गरिमा को कम किया
केंद्रीय मंत्री एआर मेघवाल ने कहा है कि निलंबित सांसदों ने संसद की गरिमा को कम किया है। उन्हें कुछ पछतावा होना चाहिए। अगर वे माफी मांगते हैं, तो सरकार निलंबन को रद्द करने के बारे में सोचेगी। संसदीय परंपरा रही है अगर कोई सांसद संसद की गरिमा को कम करने के लिए कुछ करता है, तो उन्होंने माफी मांगी।

कांग्रेस ने दिया स्थगन प्रस्ताव
लखीमपुर खीरी कांड को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्यसभा में बिजनेस नोटिस दिया, साथ ही गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के तत्काल इस्तीफे की मांग की है। लखीमपुर खीरी कांड पर ही कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। वहीं, सीपीआइ (एम) सांसद डा. वी शिवदासन ने AFSPA को वापस लेने पर चर्चा करने के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत निलंबन नोटिस दिया है।

राज्यसभा में पेश होगा वोटर आइडी को आधार से जोड़ने वाला विधेयक
मतदाता सूची में दोहराव और फर्जी मतदान को रोकने के लिए चुनाव सुधार (संशोधन) विधेयक 2021 को आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इसके मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। बता दें कि लोकसभा इस विधेयक को सोमवार को पारित कर चुकी है।

भाजपा ने जारी किया तीन पंक्तियों का व्हिप
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को राज्यसभा में सरकार के रुख का समर्थन करने और विधेयकों के समर्थन में मतदान करने के लिए अपने सदस्यों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को तीन पंक्तियों का व्हिप जारी किया। सोमवार को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ संसद में एक बैठक की और विभिन्न मसलों के साथ-साथ बाकी शीत सत्र के लिए आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे के लिए मार्च करेगा विपक्ष
लखीमपुर खीरी कांड में गिरफ्तार आशीष मिश्र उर्फ मोनू के पिता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी के त्यागपत्र की मांग को लेकर संसद के दोनों सदनों के विपक्षी नेता आज संसद परिसर में गांधी प्रतिमा से विजय चौक तक मार्च निकालेंगे।

पहले दिन से ही प्रभावित हो रही कार्यवाही
राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सदन के 12 सदस्यों के निलंबन के मुद्दे पर जारी गतिरोध का समाधान निकालने की दिशा में कोई प्रगति नहीं होने पर नाखुशी व्यक्त की। इस वजह से संसद के उच्च सदन की कार्यवाही शीतकालीन सत्र के पहले दिन से ही प्रभावित हो रही है। बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र का 23 दिसंबर को समापन हो रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
वाल्मीकिनगर में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे बिहार कैबिनेट की बैठक

वाल्मीकिनगर में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे बिहार कैबिनेट की बैठक

पीएम मोदी आज प्रयागराज का दौरा करेंगे, महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात

पीएम मोदी आज प्रयागराज का दौरा करेंगे, महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend