ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वाल्मीकिनगर में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे बिहार कैबिनेट की बैठक

UB India News by UB India News
December 22, 2021
in कैबिनेट, पश्चिम चंपारण, मुख्यमंत्री
0
वाल्मीकिनगर में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे बिहार कैबिनेट की बैठक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश सरकार की कैबिनेट की बैठक आज पहली बार वाल्मीकिनगर में होगी। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के इस खूबसूरत कस्बे में बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता तैयारी की गई है। वाल्मीकिनगर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने गश्त बढ़ा दी है। बैठक में बगहा पुलिस जिले को राजस्व जिले का दर्जा दिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पटना से हवाई मार्ग से बगहा पहुंचे। कैबिनेट की बैठक दोपहर 1:30 बजे वन विभाग के सभागार में होगी। इसे अच्छी तरह से सजाया गया। सभागार परिसर में ही सचिव रैंक के पदाधिकारियों के लिए वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। बैठक में सामान्य प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, राजस्व, भूमि सुधार, वन एवं पर्यावरण समेत अन्य सभी विभागों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही वीटीआर में पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

RELATED POSTS

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

पहुंचे मंत्री जीवेश मिश्रा, बोले पश्चिम चंपारण को मिलेगा सरप्राइज
कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे जीवेश मिश्रा, शाहनवाज हुसैन समेत एक दर्जन मंत्री। जिला प्रशासन की ओर से मंत्रियों का क‍िया स्वागत किया स्‍वागत। मंत्री ने कहा कैबिनेट की बैठक उपलब्धियों को लेकर ही होती है। यह बैठक हुई पश्चिम चंपारण समेत बिहार के लिए उपलब्धियों से भरा होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मंत्री परिषद की बैठक होने दीजिए पश्चिम चंपारण जिले को सरप्राइज मिलेगा। वाहिनी शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मंत्री परिषद की बैठक इस जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। वाल्मीकि नगर को पर्यटन के रूप में बिहार भी नहीं पूरे देश में गौरव प्राप्त होगा।

कैबिनेट बैठक से पूर्व भड़के लौरिया विधायक
कैबिनेट की बैठक के लिए बनाए गए सभा स्थल के गेट पर प्रवेश में के दौरान और व्यवस्था को लेकर लौरिया के विधायक एवं पूर्व मंत्री विनय बिहारी भड़क गए। उनकी नाराजगी के दौरान मौके पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों के बेचैनी बढ़ गई। करीब 10 मिनट के मान मनौव्वल के बाद विधायक माने।

बोटिंग प्वाइंट का कर सकते उद्घाटन
मुख्यमंत्री बैठक की समाप्ति के बाद मंत्रियों संग जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत त्रिवेणी नहर में विकसित किए गए बोट‍िंग प्वाइंट का जायजा लेने पहुंच सकते हैं। वे इसका उद्घाटन भी कर सकते हैं। इसकी पूरी तैयारी की गई है। फिर बहुद्देशीय हाल और 102 कमरों के अतिथिगृह के लिए चिह्नित 25 एकड़ भूमि का अवलोकन करेंगे। बैठक के बाद अधिकांश मंत्री पटना के लिए निकल जाएंगे, लेकिन सीएम वन विभाग के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। वे बुधवार की सुबह मोतिहारी जाने से पहले ईको पार्क और कौलेश्वर धाम जा सकते हैं। उनके आने को ध्यान में रखकर तैयारी की गई है। जंगली रास्तों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

मंत्री पहुंचे बेतिया
बैठक में भाग लेने के लिए पशु एवं संसाधन विभाग मंत्री मुकेश सहनी, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, सहकारिता मंत्री सुभाष स‍ि‍ंह , पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, श्रम संसाधन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री जीवेश कुमार, भवन निर्माण मंत्री अशोक कुमार, गन्ना उद्योग व विधि मंत्री प्रमोद कुमार, जल संसाधन सूचना व जनसंपर्क विभाग मंत्री संजय कुमार झा व पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार स‍ि‍ंह जिला मुख्यालय बेतिया पहुंच चुके हैं।

पटना से पहुंचे रसोइये
भोजन बनाने के लिए पटना से दो दर्जन रसोइये वाल्मीकिनगर बुलाए गए हैं। 400 वीआइपी के भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम को तैनात किया गया है। नाश्ते में दही-चूड़ा रहेगा। आनंदी धान का भूंजा भी रहेगा। मंत्रियों समेत आला अधिकारियों के भोजन की व्यवस्था वन सभागार परिसर में रहेगी। रसोइया संतोष कुमार ने बताया कि 400 लोगों के लिए शाकाहारी व मांसाहारी भोजन का प्रबंध रहेगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

by UB India News
July 16, 2026
0

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति...

बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी …………..

बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी …………..

by UB India News
July 16, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगी....

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट की आज बैठक में कई अहम् एजेंडों पर लगेगी मुहर…………..

by UB India News
July 15, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल...

Next Post
पीएम मोदी आज प्रयागराज का दौरा करेंगे, महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात

पीएम मोदी आज प्रयागराज का दौरा करेंगे, महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात

Children, Work and Polish Women

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend