ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बोधगया बम विस्फोट के दोषियों को कोर्ट आज सुनाएगी सजा

UB India News by UB India News
December 19, 2021
in अपराध, खास खबर, गया, पटना
0
बोधगया बम विस्फोट के दोषियों को कोर्ट आज सुनाएगी सजा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बोधगया बम विस्फोट मामले में एनआइए के विशेष न्यायाधीश गुरविंद सिंह मल्होत्रा की अदालत में शुक्रवार को सभी नौ दोषियों को सजा सुनाई जाएगी। इससे पूर्व 10 दिसंबर को आठ अभियुक्तों ने अदालत में आवेदन देकर अपने गुनाह को कबूल किया था। हालांकि, एक अभियुक्त जहीदुल इस्लाम ने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया है। दोषियों में अहमद अली उर्फ कालू, दिलावर हुसैन, पैगंबर शेख, मुस्तफा रहमान उर्फ शाहीन उर्फ तुहिन, नूर आलम मोमिन, आरिफ हुसैन उर्फ अताकुर उर्फ सैयद उर्फ अनस उर्फ आलमगीर शेख, मोहम्मद आदिल शेख उर्फ अब्दुल्लाह और अब्दुल करीम उर्फ करीम शेख उर्फ इकबाल उर्फ फन्टू शेख शामिल हैं। सभी की नजरें कोर्ट पर टिक गई हैं। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं।

बोधगया में ही थे दलाई लामा
विदित हो कि 19 जनवरी, 2018 को दलाईलामा की उपस्थिति में बोधगया में निगमापूजा का आयोजन किया गया था। इसे लेकर बड़ी संख्या में विदेशी बौद्ध धर्मावलंबी बोधगया में प्रवास कर रहे थे। दोषियों ने साजिश के तहत कालचक्र मैदान के मुख्य द्वार के सामने जेनरेटर के नीचे थैले में बम रख दिया था। महाबोधि मंदिर के मुख्य परिसर के गेट नंबर-चार की सीढ़ी के पास सहित अन्य स्थानों पर भी विस्फोटकों को रखा गया था। संयोगवश आइईडी का आंशिक रूप से विस्फोट हुआ।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

एनआइए ने दबोचा था आतंकियों को
इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने समय रहते एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया था। इस कारण एक बड़ी घटना होने से टल गई। इसको लेकर पुलिस ने बोधगया थाने में 20 जनवरी, 2018 को इस संबंध में मामला दर्ज कराया था। एनआइए ने तीन फरवरी, 2018 को मामला दर्ज कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एनआइए की टीम ने मामले की तह तक पहुंचना शुरू किया। नतीजा यह हुआ कि एक-एक कर सभी अभियुक्‍त दबोच लिए गए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

Next Post
G7 ने Omicron को बताया सबसे बड़ा खतरा, अमेरिका ने किया आगाह

G7 ने Omicron को बताया सबसे बड़ा खतरा, अमेरिका ने किया आगाह

देश में गहराता जा रहा है ओमिक्रॉन का संकट, मरीजों की कुल संख्या 87 हुई

देश में गहराता जा रहा है ओमिक्रॉन का संकट, मरीजों की कुल संख्या 87 हुई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend