ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिजली के क्षेत्र में आज बिहार को बड़ी सौगात , सीएम नीतीश कुमार 3550 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे

UB India News by UB India News
December 16, 2021
in कारोबार, पटना, मुख्यमंत्री
0
17 एजेंडों पर कैबिनेट की मुहर,पंचायतों के विकास के लिए ‌741.80 रुपए करोड़
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  लगातार योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण कर रहे हैं. सीएम नीतीश आज ऊर्जा विभाग की कई योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा. ऊर्जा विभाग के अनुसार शाम 4 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

बिहार के लोगों को आज और आज करीब पौने चार हजार करोड़ रुपए की नई योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों मिलने वाली है। मुख्‍यमंत्री मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की दर्जन भर योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं की लागत लगभग 350 करोड़ रुपए है। वहीं बुधवार को मुख्‍यमंत्री 725 करोड़ रुपए की बिजली विभाग की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री कल ही जमुई में बनने वाले मेडिकल कालेज अस्पताल का शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा वे कई सदर अस्पताल,  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवनों का भी शिलान्यास करेंगे।

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

इन जिलों में रखी जाएगी सदर अस्‍पताल की आधारशिला

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से आयोजित इसी कार्यक्रम में नौ सौ एएनएम को नियुक्ति पत्र देना भी प्रस्तावित है। मंत्री के अनुसार नालंदा, सिवान, सासाराम, मधेपुरा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया मुंगेर, समस्तीपुर, और बेगूसराय सदर अस्पताल की आधारशिला रखी जाएगी। इन भवनों के निर्माण पर करीब साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये की लागत आएगी।

2726.85 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व कार्यारंभ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार यानी 15 दिसंबर को 725.26 करोड़ की बिजली से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अतिरिक्त वह 2726.85 करोड़ रुपए की बिजली से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास व कार्यारंभ करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में स्मार्ट प्री पेड लगाए जाने की योजना का भी मुख्यमंत्री आरंभ करेंगे।

बिजली कंपनी से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपना लि. (एसबीपीडीसीएल) की 60.04 करोड़, उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लि. (एनबीपीडीसीएल) की 266.42 करोड़, बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लि. (बीएसपीटीसीएल) की 367.97 करोड़ तथा बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लि. (बीएसपीएचसीएल) की 30.83 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं शिलान्यास व कार्यरंभ योजना के तहत वह उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लि. की 23.45 करोड़, बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लि. की 1691.45 करोड़ तथा बिहार रिन्युएबल इनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी की 1011.95 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व कार्यरंभ करेंगे। शिलान्यास व कार्यारंभ की कुल योजना 2726.85 करोड़ रुपए की है।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट प्री पेड लगाए जाने की राज्यव्यापी योजना का आरंभ भी करेंगे। यह योजना 11100 करोड़ रुपए की है। पूर्व से संचालित स्मार्ट प्री पेड मीटर को शहरी क्षेत्र में लगाए जाने की योजना का भी आरंभ होगा। यह योजना 1557 करोड़ रुपए की है। कार्यक्रम का आयोजन राजवंशी नगर स्थित बीएसपीएचसीएल कालोनी में बने ऊर्जा आडिटोरियम में होगा। वह इस आडिटोरियम का भी उद्घाटन करेंगे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

Next Post
विशेष राज्य के दर्जे पर NDA में रार

विशेष राज्य के दर्जे पर NDA में रार

ओमीक्रोन जैसे बहुरूपिये से डरे नहीं सामना करें ……….

देशभर में 61 ओमिक्रोन के मामले , पटना में कोरोना के 11 नये केस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend