ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जय पासवान की बेटी की शादी कराएगी दो महिला पुरोहित

UB India News by UB India News
December 8, 2021
in पटना, भाजपा, महिला युग
0
जय पासवान की बेटी की शादी कराएगी दो महिला पुरोहित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना में आज एक अनोखी शादी हो रही है। बिहार में भाजपा के विधान परिषद सदस्य (MLC) संजय पासवान की बेटी प्रो. अदिति नारायणी की शादी कराने दो महिला पुरोहित महाराष्ट्र से पटना आई हैं। प्रो. अदिति नारायणी हैं। JNU की रिसर्च स्टूडेंट रहीं हैं। वह महिला सशक्तीकरण के विषयों पर काम करती रही हैं। यही वजह है कि अपनी शादी के जरिए भी उन्होंने सामाजिक जागृति लाने की कोशिश की है।

अदिति की शादी आज यानी 8 दिसंबर को होगी। इस शादी की खास बात ये भी है कि ये पूरी शादी दिन में होगी। आमतौर पर बिहार और यूपी जैसे हिन्दी भाषी राज्यों में शादियां रात में संपन्न होती है। अदिति के पिता संजय पासवान हैं, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं और वर्तमान में भाजपा के विधान पार्षद हैं। इस लिहाज से देखें तो अदिति की शादी एक VIP शादी है, लेकिन यहां असल आकर्षण तो महिला पुरोहितों द्वारा कराया जा रहा वैवाहिक अनुष्ठान है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

महाराष्ट्र से आई हैं 2 महिला पुरोहित
महाराष्ट्र के थाणे जिला की गौरी खुंटे और वृंदा दांडेकर, महिला पुरोहित हैं। ये दोनों पटना शादी का अनुष्ठान संपन्न कराने पहुंची हैं। गौरी खुंटे ने 25 साल पहले वेदों की पढ़ाई शुरू की थी। शुरुआत में घर के अनुष्ठानों को संपन्न कराया और फिर साल 2000 से घर के बाहर धार्मिक अनुष्ठान कराना शुरू कर दिया। बाहर पूजा कराने लगी तो धमकी भरे फोन आने लगे, लेकिन गौरी रुकी नहीं। गौरी को इस काम में उनकी मदद की उनके परिवार ने। इसके बाद वृंदा से उनकी मुलाकात हुई, फिर दोनों ने मिलकर न सिर्फ शादियां कराईं बल्कि और लड़कियां और महिलाओं को भी धार्मिक अनुष्ठान करना सिखाया। गौरी और वृंदा अब तक 6 शादी करा चुकी हैं।

दुल्हन ने परिवार के सामने रखी थी चाहत
महिला पुरोहित से शादी करवाने की चाहत अदिति की थी। उन्होंने पहले अपने परिवार और फिर ससुराल पक्ष के लोगों को इसके लिए तैयार किया। महिला पुरोहितों की खोज भी अदिति के लिए आसान नहीं थी। उन्हें वैदिक रीति से शादी कराने वाली महिला पुरोहित चाहिए थीं। अदिति कहती हैं कि- “पहले मैंने प. बंगाल के जाधवपुर यूनिवर्सिटी की महिला पुरोहितों से संपर्क किया। लेकिन, पता चला वो वैदिक रीति रिवाज से शादी नहीं करातीं तो फिर मैंने महाराष्ट्र की गौरी खुंटे से संपर्क किया और वह यहां आने के लिए मान गईं।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
सैनिकों और उनके परिजनों की मदद करना हमारा नैतिक दायित्व

सैनिकों और उनके परिजनों की मदद करना हमारा नैतिक दायित्व

हेलिकॉप्टर क्रैश में CDS बिपिन रावत सहित  13 लोगों की गई जान

हेलिकॉप्टर क्रैश में CDS बिपिन रावत सहित 13 लोगों की गई जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend