ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सैनिकों और उनके परिजनों की मदद करना हमारा नैतिक दायित्व

UB India News by UB India News
December 8, 2021
in Lokshbha2024, पटना, मुख्यमंत्री
0
सैनिकों और उनके परिजनों की मदद करना हमारा नैतिक दायित्व

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने राजभवन पहुँचकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर राज्यपाल फागू चौहान को इस विशेष दिवस का ‘फ्लैग’ लगाया। राज्यपाल ने सैनिकों के कल्याण के लिए ‘बिहार स्टेट एक्स सर्विसमेन बेनेवोलेन्ट फंड’ में अंशदान भी दिया। राज्यपाल फागू चौहान ने इस अवसर पर भारत की सशस्त्र सेना के सभी पदाधिकारियों एवं जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि वे अपने प्राणों की बाजी लगाकर हमारे राष्ट्र की रक्षा करते हैं। उन्होंने बिहारवासियों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर ‘बिहार स्टेट एक्स सर्विसमेन बेनवोलेन्ट फंड’ में उदारतापूर्वक अंशदान करने की अपील करते हुए कहा कि सैनिकों और उनके परिजनों की मदद करना हमारा नैतिक दायित्व है और हमारा यह अंशदान देश के वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता होगी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू‚ गृह विभाग के सचिव जितेन्द्र श्रीवास्तव‚ सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक सेवानिवृृत कर्नल दिलीप प्रसाद आदि भी उपस्थित थे। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मंगलवार को अपर मुख्य सचिव‚ गृह चैतन्य प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ०१ अणे मार्ग में मुलाकात कर उन्हें सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग लगाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान किया। देश के बहादुर सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उनकी कुर्बानियां अमर हैं। वे अपनी जान के मूल्य पर राष्ट्र पर आये बाह्य एवं आंतरिक संकटों का मुकाबला बहादुरी के साथ करते हैं। इन बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिये उन्होंने राज्यवासियों से बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि आपका यह अंशदान बहादुर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार‚ सचिव‚ गृह जितेन्द्र श्रीवास्तव‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार‚ मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह‚ निदेशक‚ सैनिक कल्याण निदेशालय‚ बिहार‚ सेवानिवृत्त कर्नल दिलीप प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
हेलिकॉप्टर क्रैश में CDS बिपिन रावत सहित  13 लोगों की गई जान

हेलिकॉप्टर क्रैश में CDS बिपिन रावत सहित 13 लोगों की गई जान

कई बार हो चुका है वायुसेना का हेलीकॉप्टर Mi 17V5 क्रैश, दर्जनभर से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत

कई बार हो चुका है वायुसेना का हेलीकॉप्टर Mi 17V5 क्रैश, दर्जनभर से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend