ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हेलिकॉप्टर क्रैश में CDS बिपिन रावत सहित 13 लोगों की गई जान

UB India News by UB India News
December 10, 2021
in दुर्घटना, सेना
0
हेलिकॉप्टर क्रैश में CDS बिपिन रावत सहित  13 लोगों की गई जान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तमिलनाडु के कुन्नूर में हुई वायुसेना के हेलिकॉप्टर क्रैश में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत की मौत हो गई। वायु सेना ने इसकी पुष्टि की है। इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हुई है, जिनमें बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों शामिल हैं। वायु सेना ने कहा, “दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, मधुलिका रावत और उसमें सवार 11 अन्य लोगों की मौत हो गई है।”

इसके साथ ही, वायु सेना ने बताया कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को चोटें आई हैं, जिन्हें वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनका इलाज जारी है। वायु सेना ने बताया, “चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत आज स्टाफ कोर्स के फैकल्टी और छात्र अधिकारियों को संबोधित करने के लिए डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन (नीलगिरी हिल्स) के दौरे पर थे।”

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

सीडीएस जनरल रावत ऊंटी के वेलिंगटन में आयोजित एक कार्यक्रम में लेक्चर देकर लौट रहे थे। ऊंटी वेंलिगटन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज है। सीडीएस को ले जाने वाले विमान या हेलिकॉप्टर के उड़ाने का खास प्रॉटोकॉल होता है। बताया जा रहा है कि शायद मौसम की खराबी और बादल की वजह से हेलिकॉप्टर के पायलट सही अनुमान लगाने से चूक गए और यह हादसा हो गया।

हेलिकॉप्टर नीलगिरी के इलाके में क्रैश हुआ

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम से लौटते वक्त हेलिकॉप्टर नीलगिरी के इलाके में क्रैश कर गया। मलबे से तीन लोगों का शव निकाला जा चुका है। हेलिकॉप्टर में सीडीएस और उनकी पत्नी के साथ ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी भी थे जो सीडीएस के स्टाफ ऑफिसर थे।

स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव शुरू किया
हादसे के बाद हेलिकॉप्टर से आग की लपटें उठने लगी और घटनास्थल पर सबसे पहले स्थानीय लोग पहुंचे। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव का काम शुरू किया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर एयरफोर्स पहुंचने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि सीडीएस रावत के अलावा हेलिकॉप्टर में उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, गुरसेवक सिंह, जितेंद्र कुमार, विवेक कुमार, बी साई तेजा और हवलदार सतपाल सवार थे।

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग ने श्रद्धांजलि दी

अभी जनरल बिपिन रावत के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है, लेकिन सेना के सूत्र और कुछ पूर्व अफसरों ने जनरल बिपिन रावत की मौत को लेकर ट्वीट किया। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग ने जनरल बिपिन रावत को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी।

हेलिकॉप्टर में ये लोग सवार थे

1. जनरल बिपिन रावत

2. मधुलिका रावत

3. ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर

4. ले. क. हरजिंदर सिंह

5. नायक गुरसेवक सिंह

6. नायक. जितेंद्र कुमार

7. लांस नायक विवेक कुमार

8. लांंस नायक बी. साई तेजा

9. हवलदार सतपाल
Nitin Gadkari

Koo App

Shocked to hear about the tragic crash of helicopter with CoDS Shri Bipin Rawat ji on board. I pray for everyone’s safety, wellbeing.

– Nitin Gadkari (@nitin.gadkari) 8 Dec 2021

pp Choudary

Koo App

तमिलनाडु में एक सैन्य हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का दु:खद समाचार मिला। इसमें सवार चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत जी समेत सभी लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ। #bipinrawat

– PP Chaudhary (@ppchaudhary) 8 Dec 2021

Archana puran singh

Koo App

CDS बिपिन रावत को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश। सुनकर बहुत दुःख हुआ । पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए प्रार्थना. 🙏🏽🙏🏽🙏🏽 बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से ये हादसा हुआ है.

View attached media content

– Archana Puran Singh (@archanapuransingh) 8 Dec 2021

pragyan ojha

Koo App

Praying for your safety CDS GEN BIPIN RAWAT JI. Hoping for everything to be ok!

– Pragyan Ojha (@pragyanojha) 8 Dec 2021


85% तक जल गए हैं शव

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, हेलिकॉप्टर सुलूर एयरबेस से वेलिंगटन जा रहा था। हेलिकॉप्टर दोपहर 12:20 बजे तब क्रैश हुआ, जब वह लैंडिंग स्पॉट से महज 10 किलोमीटर दूर था। मौके पर डॉक्टर्स, सेना के अफसर और कोबरा कमांडो की टीम मौजूद है। जो शव बरामद किए गए हैं, उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है, क्योंकि ये 85% तक जल गए हैं। कुछ और शव पहाड़ी से नीचे नजर आ रहे हैं। हादसे के जो विजुअल सामने आए हैं, उनमें हेलिकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है और उसमें आग लगी हुई है।

रावत का हेलिकॉप्टर पहले भी क्रैश हुआ था, बच गए थे
जनरल बिपिन रावत एक बार पहले भी हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो चुके हैं। 3 फरवरी 2015 को उनका चीता हेलिकॉप्टर नगालैंड के दीमापुर में क्रैश हुआ था। तब बिपिन रावत लेफ्टिनेंट जनरल थे।
पिछले महीने भी क्रैश हुआ था Mi-17, सभी 12 सवार मारे गए थे
एक महीने के अंदर देश में दूसरा Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। पिछला चॉपर 19 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हुआ था। उस घटना में चॉपर में सवार सभी 12 लोग मारे गए थे।

कारगिल में भी इस्तेमाल हुआ था Mi-17, भारी बोझ ढोने में सक्षम
जिस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत सवार थे, वह Mi-17 सीरीज का हेलिकॉप्टर है। इस हेलिकॉप्टर को सोवियत संघ में बनाया गया था। भारत 2012 से इसे इस्तेमाल कर रहा है। यह मीडियम ट्विट टर्बाइन हेलिकॉप्टर है, जिसमें दो इंजन होते हैं। इस हेलिकॉप्टर को ट्रांसपोर्ट और बैटल दोनों ही रोल में इस्तेमाल किया जाता है।

तकनीकी तौर पर Mi-17 को इसके पिछले वर्जन Mi-8i में सुधार करके विकसित किया गया था। इस चॉपर में भारी बोझ उठाने की क्षमता है। भारत ने कारगिल युद्ध के समय पाकिस्तानी घुसपैठियों पर अटैक के लिए Mi-17 का इस्तेमाल किया था। दुश्मन की मिसाइल ने एक Mi-17 चॉपर को मार गिराया था। इसके बाद ही भारत ने अपने फाइटर जेट को हमले के लिए भेजा था। भारत में इसे VIP ट्रांसपोर्ट के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 22, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 22, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

by UB India News
July 20, 2026
0

ईरान युद्ध ने समंदर की ताकत का एहसास दुनिया को करा दिया है. अब तक दुनिया भर में इस बात...

Next Post
कई बार हो चुका है वायुसेना का हेलीकॉप्टर Mi 17V5 क्रैश, दर्जनभर से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत

कई बार हो चुका है वायुसेना का हेलीकॉप्टर Mi 17V5 क्रैश, दर्जनभर से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत

संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आर्मी हेलीकाप्‍टर क्रैश पर कल देंगे बयान

संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आर्मी हेलीकाप्‍टर क्रैश पर कल देंगे बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend