ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आर्मी हेलीकाप्‍टर क्रैश पर कल देंगे बयान

UB India News by UB India News
December 10, 2021
in खास खबर, सेना
0
संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आर्मी हेलीकाप्‍टर क्रैश पर कल देंगे बयान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  आर्मी के हेलीकाप्‍टर क्रैश पर कल बयान दे सकते हैं। इस हेलीकाप्‍टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत कुल 14 लोग सवार थे। इनमें उनकी पत्‍नी भी शामिल थीं। मीडिया रिपोर्ट में अब तक इस हादसे में शिकार हुए 11 शवों की पहचान कर ली गई है। पूरे देश की नजरें इस वक्‍त रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर लगी हैं। फिलहाल वो साउथ ब्‍लाक में सेना के अधिकारियों से इस बारे में पूरी जानकारी ले रहे हैं। इसके बाद वो जनरल बिपिन रावत के घर पहुंचे हैं। यहां से निकलकर वो रक्षा मंत्रालय पहुंचे हैं। इस बीच वायु सेना प्रमुख हादसे की जगह का मुआयना करने के लिए दिल्‍ली से निकल चुके हैं।

#WATCH तमिलनाडु में घटनास्थल का वीडियो जहां एक सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनका स्टाफ और परिवार के कुछ सदस्य सवार थे। pic.twitter.com/D8yePmwbKs

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2021

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आर्मी के एमआई सीरीज के हेलीकाप्‍टर क्रैश की जानकारी देंगे। ये हेलीकाप्‍टर खराब मौसम की वजह से क्रैश हो गया था। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने और मारे जाने की भी खबर सामने आ रही है। अब तक वायुसेना और सेना की तरफ से केवल हादसे की जानकारी ही साझा किया गया है। जानकारी के मुताबिक इस हेलीकाप्‍टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्‍नी और दूसरे सेना के अधिकारी शामिल थे।

संसद में अब तक जो हुआ

राज्यसभा में विपक्ष के 12 सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर तकरार और बढ़ गई है। सरकार और विपक्ष दोनों ही इस मुद्दे पर पीछे हटते दिखाई नहीं दे रहे हैं। शीतकालीन सत्र के मद्देनजर सरकार और विपक्ष दोनों ही अपनी-अपनी बैठक भी कर रहे हैं। कांग्रेस की कार्यवाहक अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने भी कहा है कि सरकार को सांसदों के निलंबन पर माफी मांगनी चाहिए। वहीं सरकार की तरफ से संसदीय कार्यमंत्री ने कहा है कि ये लोकतांत्रिक मूल्‍यों को मानने वाला देश है। यहां पर विपक्ष की इस तरह की बातों को स्‍वीकार नहीं किया जा सकता है कि उन्‍होंने जो किया वो ठीक था। उन्‍होंने ये भी कहा कि देश की जनता विपक्ष को देख रही है और उसने पहले भी इन्‍हें जवाब दिया है और आगे भी इन्‍हें जनता ही जवाब देगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
Pro Kabaddi League की तैयारी में जुटी यूपी योद्धा टीम

Pro Kabaddi League की तैयारी में जुटी यूपी योद्धा टीम

जनरल बिपिन रावत के निधन पर पीएम मोदी समेत दिग्‍गज हस्तियों ने जताई शोक संवेदना

जनरल बिपिन रावत के निधन पर पीएम मोदी समेत दिग्‍गज हस्तियों ने जताई शोक संवेदना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend