बाबा साहेब को महापरिननिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने उन्हें सामाजिक क्रांति का अग्रदूत बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब सच्चे कर्मवादी व राष्ट्रवादी नेता थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक तमाम सियासी दलों ने वोट बैंक के लिए बाबा साहेब के नाम का जमकर इस्तेमाल किया लेकिन उनके सपनों और विचारों को जमीन पर उतारने का प्रयास किसी ने नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आने के बाद न केवल बाबा साहेब के संकल्पों को साकार करने की दिशा में व्यापक कदम उठाये बल्कि उनके उपदेशों का देश और विदेश में जन–जन तक पहुंचाने का काम भी किया। वास्तव में पीएम मोदी बाबा साहेब के सच्चे उपासकों में से एक हैं। वे न केवल बाबा साहेब को अपना आदर्श मानते हैं बल्कि उनके सुझाए आदर्शों का अनुसरण भी करते हैं। ड़ॉ. जायसवाल ने कहा कि इसी सरकार ने बाबा साहेब के जीवन से जुडे स्थानों को पंचतीर्थ के तौर पर विकसित किया। यही सरकार है जो बाबा साहेब के सम्मान के लिए ‘स्टेचू ऑफ इक्वलिटी’ के नाम से मुम्बई में उनकी ४५० फीट की प्रतिमा स्थापित कर रही है।
डॉ. अंबेदकर ने संविधान के रूप में दी अद्वितीय सौगातः
उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेदकर की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतरत्न बाबा साहेब ने देश को संविधान के रूप में अद्वितीय सौगात दी। उनका संपूर्ण जीवन समग्र भारत के कल्याण खासकर सामाजिक और आर्थिक तौर पर पिछडे‚ दलित और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। हम आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा नमन करते हैं।
प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बैनर तले प्रदेश कार्यालय में बाबा साहेब की ६५वीं पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनायी गयी। सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प चढाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। बिहार सरकार के मंत्री रामप्रीत पासवान एवं जनक राम ने कहा कि बाबा साहेब का सपना था निचले स्तर के व्यक्तियों को अगली पंक्ति में लाने का। प्रधानमंत्री ने कुम्भ मेले में दलितों को सम्मानित कर उनका गौरव बढाया। भाजपा प्रदेष महामंत्री बेबी कुमारी ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा चलाये जा रहे उद्यमी योजना का लाभ दलित महिलाओं को मिल रहा है। कार्यक्रम में विधायक ललन पासवान‚ कविता पासवान‚ भागीरथी देवी‚ लखेन्द्र पासवान‚ पूर्व विधायक कन्हैया रजवार‚ ज्ञानचन्द्र मांझी‚ मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज चौधरी‚ मिलन रजक‚ भोला भास्कर‚ प्रदेश मंत्री राहुल पासवान‚ संजय महतो‚ प्रदेश प्रवक्ता भारती सुमन पासवान‚ विनोद पासवान‚ प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक प्रसाद भारती‚ हीरावन पासवान‚ प्रदेश महिला मोर्चा के संयोजक पूनम रविदास‚ सह संयोजक मनोरमा पासवान‚ प्रदीप राउत‚ विवेकानंद चौधरी‚ मनोज पासवान‚ मदन पासवान‚ खुशबू कुमारी‚ प्रमोद चौधरी सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।







