लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान के निर्देशानुसार चार सदस्यीय जांच दल ने सोमवार को मुजफ्फरपुर पहुंच कर कथित आंखफोड़़वा काण्ड की विस्तृत जानकारी ली। जांच दल में पार्टी के वरिष्ठ नेता ड़ॉ. सत्यानंद शर्मा‚ पूर्व मंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव रेणु कुशवाहा‚ राष्ट्रीय महासचिव ड़ॉ. शाहनवाज कैफी‚ पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान शामिल थे। जांच दल ने मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच के नेत्र विभाग में जाकर वहां भर्ती रोगियों से मुलाकात की और उनकी पूरी स्थिति का जायजा लिया। जांच दल ने घटना को ह्दय विदारक घटना बताया और कहा कि इससे बडी अमानवीय घटना कुछ हो ही नहीं सकती है। अस्पताल में मीणा देवी‚ कौशल्या देवी‚ हरेन्द्र रजक‚ शत्रुघ्न महतो सहित कई रोगी भर्ती थे‚ जिनकी आंख निकाल ली गई है‚ जिसके कारण वे अन्धा हो गये हैं। वे लोग बिलख–बिलख के रोने लगे और कहा कि जिस आंख में मोतियाबिंद था‚ उसका ऑपरेशन नहीं कर दूसरी आंख का ऑपरेशन कर दिया गया और आंख निकाल दी गई। अब कुछ दिखता ही नहीं है। कहां जाएंगे‚ क्या करेंगे–दुनिया अंधेरा हो गयी। जांच दल ने पीडितों को ५०–५० लाख रुपये मुआवजा देने उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी देने और दोषी चिकित्सक के विरुद्ध मुकदमा चलाने और उनका सर्टीफिकेट रद् करने की मांग की। इस आशय की जानकारी युवा (रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने दी।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली
बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...






