ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विदेश से बिहार आए लोग जांच से बच रहे

UB India News by UB India News
December 2, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, परिवहन, स्वास्थ
0
विदेश से बिहार आए लोग जांच से बच रहे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना के नए खतरनाक वैरियंट ओमीक्रोन की रोकथाम के उपायों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। एक ओर ओमीक्रोन प्रभावित देशों से आने वाले प्रवासियों को चिह्नित कर उनकी जांच करने की रफ्तार धीमी है तो वहीं रिपोर्ट आने तक उन्हें क्वारंटाइन नहीं किया जा रहा है। केंद्र सरकार अबतक प्रभावित देशों से पटना आए 560 लोगों की सूची भेज चुकी है, लेकिन इनमें से सिर्फ 65 के ही नमूने लिए जा सके हैं। इनमें से भी सिर्फ 26 की ही रिपोर्ट आई है। हालांकि, राहत है कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। जिले में अब तक विदेश से लौटे किसी व्यक्ति को क्वारंटाइन नहीं किया गया है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि लोगों को आठ दिन तक होम आइसोलेशन में रहने की ताकीद की गई है।

जांच से बच रहे विदेश से आए लोग
सिविल सर्जन डा. विभा कुमारी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जिन लोगों की सूची भेज रही है, उनमें से अधिकतर लोग सीधे पटना नहीं आए हैं। बहुत से लोग दिल्ली-नोएडा आदि में होने की बात कह रहे हैं और आने की सूचना देने के बजाय चुपचाप गांव या अन्य स्थान निकल जा रहे हैं। इसे देखते हुए जिन लोगों के पास 72 घंटे पहले तक की निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट है, उन्हें छोड़कर एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले सभी लोगों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को एयरपोर्ट पर सौ और स्टेशनों पर 242 यात्रियों की जांच की गई है।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

गुरुवार को एयरपोर्ट और टीमें तैनात कर इसकी संख्या दोगुनी से अधिक की जाएगी। विदेश से आने वालों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट आने तक उन्हें क्वारंटाइन करने का सख्ती से पालन करने पर तलाश कर जांच करना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में उन्हें रिपोर्ट आने तक और निगेटिव आने के बावजूद आठ दिन तक होम आइसोलेशन में रहने की ताकीद की जा रही है। यदि, कोई पाजिटिव आता है तो उसे पीएमसीएच, एनएमसीएच या आइजीआइएमएस में भर्ती कराने के साथ जीन सीक्वेंङ्क्षसग के लिए नमूना भेजा जाएगा।

दो आइसोलेशन सेंटर व पीएचसी को तैयार रहने का निर्देश
सिविल सर्जन ने बुधवार को राधास्वामी सत्संग भवन और कंगन घाट में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर के अलावा सभी प्राथिमक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को आक्सीजन कंसेट्रेटर व सिलेंडर भरवा कर आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा पाटलिपुत्र स्पोट्र्स काम्प्लेक्स के कोविड केयर सेंटर को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पांच मोबाइल टीमें, 125 प्रवासियों की हर दिन करेंगी जांच
ओमीक्रोन प्रभावित देशों से लौटे लोगों की जल्द शिनाख्त कर उनकी आरटी-पीसीआर जांच कराने के लिए जिले में पांच मोबाइल टीमें बनाई गईं हैं। सभी को हर दिन 25-25 लोगों के नमूने लेने का निर्देश दिया गया है। इनकी रिपोर्ट को प्राथमिकता में मंगवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि, बुधवार को पांच टीमें मिलकर महज 33 लोगों को चिह्नित कर उनका नमूना ले पाईं। इसका कारण अधिकतर लोगों द्वारा किसी कार्य से जिले से बाहर होना या पासपोर्ट में गलत पता होना बताया जा रहा है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
देश के लिए अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर………

देश के लिए अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर.........

बिहार विधान मंडल की कार्यवाही कल शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

बिहार विधान मंडल की कार्यवाही कल शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend