ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश के लिए अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर………

UB India News by UB India News
December 3, 2021
in कारोबार, खास खबर, ब्लॉग
0
देश के लिए अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर………

RELATED POSTS

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के लिए अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर है। 30 नवम्बर‚ 2021 मंगलवार शाम को जीडीपी की विकास दर के आंकड़े आए‚ जो उम्मीद से बेहतर रहे। वित्त वर्ष २०२१–२२ की दूसरी तिमाही (जुलाई–सितम्बर) में विकास दर 8.4% दर्ज की गई। माना जा रहा है कि अब अर्थव्यवस्था की हालत कोरोना पूर्व जैसी हो गई है। इसका आशय यह है कि लोग खरीदारी करने निकल रहे हैं‚ औद्योगिक गतिविधियां जोर पकड़ रही हैं। ये सब सकारात्मक संकेत हैं। कोरोना से दुष्प्रभावित अर्थव्यवस्था अपने पैरों पर खड़ी हो रही है‚ यह अपने आप में बहुत बड़ा आर्थिक समाचार ही नहीं‚ राजनीतिक समाचार भी है। वित्त वर्ष २०२०–२१ के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट–7.3% फीसदी रही थी यानी तब अर्थव्यवस्था का विकास नहीं हुआ था‚ अर्थव्यवस्था डूबी हुई थी। गौरतलब है कि कोरोना संकट की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगा और केंद्र को तरह–तरह के सहायता कार्यक्रम चलाने पड़े। इसलिए अर्थव्यवस्था वापस कोरोना पूर्व के स्तर पर जा रही है‚ यह समाचार आश्वस्तिकारक तो है‚ पर यहां देखने की बात यह है कि सावधानी की जरूरत अब भी है। महंगाई लगातार सिर उठा रही है और उसके चलते तमाम लोगों की क्रय क्षमता पर असर पड़ा है। देखने की बात यह भी है कि कुछ सेक्टरों की चमक तो तेजी से बढ़ रही है‚ पर कुछ सेक्टरों का हाल अब भी चिंतनीय है। और अब कोरोना के नये वेरियेंट ओमीक्रॉन ने चिंताओं को नये सिरे से बढ़ा दिया है। एक बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी के अधिकारी ने कहा है कि कोरोना के टीके नये वेरिएंट पर कारगर नहीं हैं। इस समाचार ने दुनिया भर में चिंताएं बढ़ाई हैं। तमाम देश अपनी सीमाओं को फिर से बंद करने में जुट गए हैं। कुल मिलाकर स्थिति सुधरती हुई दिखती तो है पर सुधर गई है पूरे तौर पर‚ यह कहना उचित नहीं है। इसलिए अर्थव्यवस्था के चमकदार आंकड़ों का स्वागत करते हुए यह भी इंगित किया जाना चाहिए कि अब भी सावधानी जरूरी है‚ और खासकर छोटे काम धंधों को मदद की जरूरत अब भी है। वहां रोजगार की स्थितियां अब भी गंभीर बनी हुई हैं। अर्थव्यवस्था मोटे तौर पर भले ही बहुत ही उजियारी दिख रही हो‚ पर उसके तमाम कोनों–कतरों में घुप्प अंधेरे भरे हुए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
बिहार विधान मंडल की कार्यवाही कल शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

बिहार विधान मंडल की कार्यवाही कल शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

शीतकालीन सत्र 2021: तीसरे दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ी राज्यसभा की कार्यवाही

शीतकालीन सत्र 2021: तीसरे दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ी राज्यसभा की कार्यवाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend