ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पांच करोड़ लोगों को कोरोना टीके की दोनों डोज देने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

UB India News by UB India News
December 1, 2021
in उत्तरप्रदेश
0
पांच करोड़ लोगों को कोरोना टीके की दोनों डोज देने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के खिलाफ पूरी तरह से टीकाकरण पाने वालों की संख्या पांच करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। देश में यूपी पहला ऐसा प्रदेश बन गया है, जहां पूरी तौर पर वैक्‍सीनेशन लेने वालों की संख्‍या इतनी ज्‍यादा है। प्रदेश में तीन-चौथाई पात्र वयस्कों को कोविड-19 वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिली है, जबकि एक-तिहाई पात्र लोगों को अभी पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है। आंकड़ों के अनुसार यूपी में पांच करोड़ से अधिक पात्र लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने माइक्रो-ब्लॉगिंग ऐप Koo पर पोस्ट कर कहा कि यूपी   पांच करोड़ से अधिक लोगों को कोविड टीके की दोनों डोज का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है। कोरोना की पराजय सुनिश्चित करती यह उपलब्धि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन व स्वास्थ्य कर्मियों के परिश्रम का प्रतिफल है। आप भी अवश्य लगवाएं ‘टीका जीत का’

Koo App

उ.प्र. 5 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड टीके की दोनों डोज का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है। कोरोना की पराजय सुनिश्चित करती यह उपलब्धि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन व स्वास्थ्य कर्मियों के परिश्रम का प्रतिफल है। आप भी अवश्य लगवाएं ’टीका जीत का’…

– Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 30 Nov 2021

RELATED POSTS

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

उत्तर प्रदेश में वैक्सीन की कम से कम एक खुराक प्राप्त करने वाली 75 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी है, वहीं राज्य की 33 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी ने दोनों खुराक प्राप्त की हैं। 24 करोड़ की आबादी वाले यूपी में सीएम योगी आदित्‍यनाथ के निर्देशानुसार एक सधी रणनीति के तहत तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से क्लस्टर रणनीति के अनुसार टीकाकरण किया जा रहा है। इसके सफल परिणाम प्रदेश में देखने को मिल रहे हैं।

प्रदेश में 16 करोड़ से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण

प्रदेश में 11 करोड़ 21 लाख पात्र लोगों को पहली डोज और पांच करोड़ एक लाख पात्र लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक प्रदेश में 16 करोड़ 22 लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीकाकरण किया जा चुका है। सधी रणनीति के कारण आज यूपी में कम समय में कोरोना संक्रमण पर तेजी से लगाम लगाई गई है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में 1,26,055 टेस्‍ट किए गए जिसमें 12 नए संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई। अब तक यूपी में 8 करोड़ से अधिक टेस्‍ट किए जा चुके हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 100 से कम होकर 88 पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में नौ संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। इसके साथ ही प्रदेश का रिकवरी रेट अब 98.7 प्रतिशत पहुंच गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

by UB India News
June 28, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दबाव में...

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

by UB India News
June 17, 2026
0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिछात बिछनी शुरू हो गई है। एक ओर जहां बसपा प्रमुख मायावती ने...

Next Post
2020 में हर दो मिनट में एक बच्चा HIV संक्रमित हुआ

2020 में हर दो मिनट में एक बच्चा HIV संक्रमित हुआ

Some Great Benefits Of Bangladesh Girls

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend