ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सदन की गरिमा को बनाये रखें जनप्रतिनिधि : सिन्हा

UB India News by UB India News
November 30, 2021
in पटना, विधानमंडल
0
सदन की गरिमा को बनाये रखें जनप्रतिनिधि : सिन्हा

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को इसके पिछले सत्र के बाद दिवंगत हुई हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा की कार्यवाही राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई। इसके बाद सभाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने वर्तमान सत्र के लिए पीठासीन पदाधिकारी के रूप में प्रेम कुमार‚ नरेंद्र नारायण यादव‚ अवध बिहारी चौधरी‚ सुश्री ज्योति और मोहम्मद अशफाक आलम के नामों की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कार्यमंत्रण समिति का भी गठन किया। उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने वित्त वर्ष २०२१–२०२२ के लिए द्वितीय अनुपूरक पेश किया। इसके अलावा सदन में वस्तु एवं सेवा कर संशोधन विधेयक‚ पंचायती राज संशोधन विधेयक समेत अन्य विधेयक भी पेश किये गये। विधानसभाध्यक्ष विजय सिन्हा ने अपने स्वागत भाषण में अधिकार एवं कर्तव्यों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि नैतिक मूल्यों और लोकतंत्र को मजबूत करने की जिम्मेवारी सदन के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों की है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह के दौरान जन प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के मार्गदर्शन में नैतिक और सामाजिक मूल्यों को विकसित करने के लिए जन जागरण अभियान शुरू करने का संकल्प लिया था। श्री सिन्हा ने सदस्यों से सदन की गरिमा बनाये रखने के लिए निर्धारित प्रावधानों के तहत दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ दलों के साथ–साथ विपक्ष का आचरण महत्वपूर्ण है और उम्मीद है कि दोनों पक्ष रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
इसके बाद सदन ने विधायक मुसाफिर पासवान‚ पूर्व विधायक सदानंद सिंह‚ मिथिलेश कुमार सिंह‚ जनार्दन शर्मा‚ गौरीशंकर नाग दंश‚ हिंद केसरी यादव‚ विधान परिषद के पूर्व सदस्य बलराम सिंह यादव‚ खालिद रशीद सबा और रामजी प्रसाद शर्मा को श्रद्धांजलि दी। सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की स्मृति में एक मिनट का मौन रखा। इसके बाद सभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई॥।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

Next Post
तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना

तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने जो काम किया है, वो हिम्मत का काम है और इसका समर्थन करना चाहिए…..

योगी बोले- 'एक महीने के अंदर दोबारा होगी निशुल्क परीक्षा, चंद्र शेखर आज़ाद ने साधा निशाना:

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend