विधान सभा के शीतकालीन सत्र की सोमवार को स्थगित होने के बाद प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ४ दिन तक सत्र में जो सवाल पूछने वाले हैं‚ इसकी जानकारी दी। तेजस्वी ने कहा‚ ये बिहार की जनता का सवाल है। बिहार में डबल इंजन की सरकार है‚ जो चल नहीं रही है। यह डबल इंजन नहीं‚ ट्रबल इंजन की सरकार है। सरकार ने जो भी वादे किए हैं‚ एक वादा पूरा नहीं हो पाया है। हरियाली योजना में २४००० करोडÂ नल से हर घर जल योजना के तहत हर अधिकारी और मंत्री के घर नल से धन गिर रहा है। अपराध‚ भ्रष्टाचार‚ बेरोजगारी‚ पलायन में हम आगे हैं। कल–कारखाने चौपट हो गए हैं। शिक्षा बदहाल‚ स्वास्थ्य विभाग आईसीयू में चला गया‚ कहीं किसी की सुनवाई नहीं हो रही है। जो बेमिसाल १५ साल की बात कर रहे हैं‚ स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। उन्होंने कहा‚ मुख्यमंत्री को कखगघ की भी जानकारी नहीं है। नीति आयोग की रिपोर्ट पढÃे ही नहीं हैं। नीतीश कुमार यदि नीति आयोग की रिपोर्ट पढÃे होते तो जरूर इस पर कुछ काम होता‚ लेकिन वह रिपोर्ट कार्ड पढÃते ही नहीं हैं। जो रिपोर्ट कार्ड नहीं देखेगा बाकी का सिलेबस कैसे पढÃेगा फिर यह नीति आयोग की रिपोर्ट न राजद ने बनाया है‚ न तेजस्वी यादव ने बनाया है। यह हमारी कोई संस्थान नहीं है। जब नीति आयोग ही कह रहा है‚ १६ साल में आपने क्या किया आपने तो कारखाने और रोजगार दिया पलायन क्यों नहीं रुकता‚ अपराध क्यों नहीं रुकता बिहार में जहरीली शराब से गरीब मारे जा रहे हैं। उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बिहार में पुलिस शादी में क्या कर रही है। महिलाओं के बाथरूम तक खुलवा रही है। शराब बॉर्डर से पटना कैसे पहुंच रहा है। जांच में एक ही ब्रांड की शराब मिल रही है।
बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..
NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...







