बिहार विधान सभा के शीतकालीन सत्र सोमवार से प्रारंभ हुआ। सत्र के पहले दिन दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी। इसके साथ सदन की कार्यवाही मंगलवार की सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गयी है। सोमवार को विधान सभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई। इसके बाद विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शीतकालीन सत्र के लिए पीठासीन पदाधिकारी के रूप में भाजपा के प्रेम कुमार‚ जदयू के नरेन्द्र नारायण यादव‚ अवध बिहारी चौधरी‚ ज्योति और मो. अशफाक आलम के नामों की घोषणा की। साथ ही कार्यमंत्रणा समिति का भी गठन किया गया। ॥ सदन में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने वित्त वर्ष २०२१–२२ के लिए द्वितीय अनुपूरक पेश किया। इसके अलावा सदन में वस्तु एवं सेवा कर संशोधन विधेयक‚ पंचायती राज संशोधन विधेयक समेत अन्य विधेयक भी पेश किये गये। ॥ इसके बाद सदन ने विधायक मुसाफिर पासवान‚ पूर्व विधायक सदानंद सिंह‚ मिथिलेश कुमार सिंह‚ जनार्दन शर्मा‚ गौरीशंकर नाग दंश‚ हिंद केसरी यादव‚ विधान परिषद के पूर्व सदस्य बलराम सिंह यादव‚ खालिद रशीद सबा और रामजी प्रसाद शर्मा को श्रद्धांजलि दी। सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की स्मृति में एक मिनट का मौन रखा। इसके बाद सभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई॥। बिहार विधान परिषद में पहले दिन सोमवार को दिवंगत नौ नेताओं को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी। सदन में बिहार विधान सभा के सदस्य मुसाफिर पासवान को श्रद्धांजलि दी गई। वे वर्ष २००९ के उपचुनाव एवं २०२० के मुजफ्फरपुर जिला के बोचहा निर्वाचन क्षेत्र में बिहार विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे। बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। वे भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा से कांगेस के टिकट पर बिहार विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डा. खालिद राशिद सबा अंसारी को श्रद्धांजलि दी गई। वे दो बार बिहार विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए थे। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री हिन्द केसरी यादव को श्रद्धांजलि दी गई। वे चार बार मीनापुर से विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। वे छपरा से १९७७ में विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे। बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य रामजी प्रसाद शर्मा को श्रद्धांजलि दी है। बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य बलराम सिंह यादव‚ पूर्व विधायक जनार्दन शर्मा और पूर्व विधायक गौरी शंकर नागदंश को सदन में दो मिनट के मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कार्यकारी सभापति ने सदन की कार्यवाही मंगलवार दिन के १२ बजे तक के लिए स्थगित कर दी॥।
बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..
NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...







