लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उन्हें या उनकी पार्टी को ना तो कोई झुका सकता है और न ही तोड सकता है। बापू सभागार में लोजपा के २१वें स्थापना दिवस समारोह–सह–राष्ट्रीय परिषद की बैठक में रविवार को उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि एक दिन बिहार में लोजपा की सरकार बनेगी और हम बिहार में विकास की वास्तविक तस्वीर बनायेंगे। उन्होंने राज्य सरकार के कामकाज की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नहीं चाहते कि यहां युवाओं को बेहतर शिक्षा मिले क्योंकि उन्हें डर है कि यदि वे शिक्षित हो गए तो मेरी तरह वे भी हक मांगेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पर जाति के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। कई राज्यों से पार्टी पदाधिकारी जूम के जरिये आयोजन से जुडे‚ वहीं कई राज्यों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। बिहार के सभी जिलाध्यक्ष इस कार्यक्रम में शामिल हुए। लोजपा के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान द्वारा जनकल्याण के लिए किये गए उनके योगदान की चर्चा करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि उनके ही मिशन को आगे बढाने के लिए बिहार फर्स्ट–बिहारीफर्स्ट के विजन पर वे लोग काम कर रहे हैं। इसके पूर्व चिराग पासवान तथा प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सहित पार्टी के कई राष्ट्रीय एवं प्रदेश के नेताओं ने स्व. रामविलास पासवान एवं स्व. रामचन्द्र पासवान के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति समर्पण एवं अनुशासन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से स्वीकृति दी। इसमें स्व.रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की केन्द्र सरकार से मांग तथा पार्टी से अलग गुट बनाने वाले सांसदों को पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय शामिल है। उधर‚ पूर्व ड़ीआईजी राजेन्द्र राम‚ ड़ॉ. सुधीर कुमार सहित कई अन्य लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व सांसद तथा भारतीय सबलोग पार्टी के प्रमुख अरुण कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए और लोजपा (रामविलास) का हर मोर्चे पर साथ देने की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि पार्टी शिक्षा‚ स्वास्थ्य सहित अन्य ज्वलंत मुद्ों पर बदलाव के लिए काम करेगी।
इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ड़ॉ. शाहनवाज अहमद कैफी‚ पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा‚ हुलास पाण्डेय‚ प्रदेश के प्रधान महासचिव संजय पासवान‚ वेद प्रकाश पाण्डेय‚ युवा प्रदेश अध्यक्ष सीमांत मृणाल पासवान‚ ड़ॉ. अजय‚ शोभा सिन्हा पासवान‚ सुरेन्द्र ठाकुर‚ नरेश प्रसाद सिंह एवं अन्य नेता उपस्थित थे॥।
समाज के किसी भी तबके में कोई उपेक्षा या नाराजगी का भाव लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं………
UGC की नई नियमावली ने देश सहित बिहार की राजनीति में उबाल ला दिया है। अपर कास्ट के बढ़ते आक्रोश...







