ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा में कृषि कानून निरसन विधेयक २०२१ ध्वनिमत से पारित

UB India News by UB India News
November 30, 2021
in Lokshbha2024, कृषि, खास खबर, सांसद
0
लोकसभा में कृषि कानून निरसन विधेयक २०२१ ध्वनिमत से पारित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शीतकालीन सत्र के पहले दिन कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा में कृषि कानून निरसन विधेयक २०२१ पेश किया। फिर बिना चर्चा कराए पहले लोकसभा से फिर राज्यसभा से पारित करा दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बार–बार कहते रहे कि सदन के बीचों–बीच आए सदस्य वापस अपने आसन पर चले जाएं तो वह चर्चा शुरू कर देंगे। लेकिन विपक्षी सदस्य हाथों में तख्ती लेकर नारेबाजी और शोर–शराबा करते रहे। बिरला ने कहा‚ सदस्यों को बोलने का पूरा अवसर दिया गया है लेकिन आसन के सामने हंगामा करने से बहस नहीं कराई जा सकती। अध्यक्ष ने विधेयक को ध्वनिमत से पारित किए जाने की घोषणा की। राज्यसभा में भी यह विधेयक तोमर ने पेश किया जिसे बाद में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इस दौरान हालांकि कुछ सदस्यों ने अपनी बात रखनी चाही लेकिन शोरशराबे के कारण वे ऐसा नहीं कर सके। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा‚ आज सदन में नियमों की धज्जियां उड़़ाई जा रही हैं। इस विधेयक को चर्चा एवं पारित होने के लिए रखे जाने की बात कही गई लेकिन इस पर सरकार चर्चा क्यों नहीं करना चाहती है।

इस विधेयक में तीन खंड़ हैं जिसमें से प्रथम खंड़ में अधिनियम का संक्षिप्त नाम है। इसके दूसरे खंड़ में कहा गया है कि कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) अधिनियम २०२०‚ कृषि (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा करार अधिनियम २०२० और आवश्यक वस्तु संशोधन कानून २०२० का निरसन किया जाता है। विधेयक के तीसरे खंड़ में कहा गया है कि आवश्यक वस्तु अधिनियम १९५५ की धारा ३ की उपधारा (१क) का लोप किया जाता है।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

संसद में तीन कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने को प्रदर्शनकारियों की जीत करार देते हुए पंजाब के किसान नेताओं ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी की मांग की। उन्होंने कहा कि एक दिसम्बर को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की आपात बैठक में भविष्य की रणनीति के बारे में फैसला किया जाएगा। पंजाब के ३२ किसान यूनियन के नेताओं ने सिंघु बार्ड़र पर सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान एमएसपी को कानूनी गारंटी और किसानों के खिलाफ मामले वापस लेने तथा आंदोलन के दौरान जान गंवाने वालों के परिजन को मुआजवा देने सहित अपनी छह मांगों का जिक्र किया। साथ ही‚ कहा कि जवाब देने के लिए केंद्र के पास मंगलवार तक का समय है। तीनों विवादास्पद कृषि कानूनों को संसद द्वारा निरस्त किये जाने पर एक किसान नेता ने कहा‚ यह हमारी जीत है। हम किसानों के खिलाफ मामले वापस चाहते हैं और फसलों के एमएसपी की कानूनी गारंटी के लिए एक समिति गठित की जाए।

संसद के दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामे के बीच विवादास्पद तीनों कृषि कानून वापस लेने वाले ‘कृषि कानून निरसन विधेयक २०२१’ पारित हो गया। तीनों बिलों को रिपील करने के अलावा सोमवार को दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़़ी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
राज्यसभा के 12 सदस्य निलंबित

राज्यसभा के 12 सदस्य निलंबित

एनड़ीए नेताओं ने हाथ उठाकर लिया शराबबंदी का संकल्प

एनड़ीए नेताओं ने हाथ उठाकर लिया शराबबंदी का संकल्प

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend