ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार पंचायत चुनाव के 9वें चरण के लिए सुबह से मतदान जारी

UB India News by UB India News
November 30, 2021
in खास खबर, जिलावार, बिहार
0
बिहार पंचायत चुनाव के 9वें चरण के लिए सुबह से मतदान जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंचायत चुनाव के 9वें चरण में सोमवार को मतदान का दिन है। राज्‍य के 35 जिलों की 875 पंचायतों में वोटिंग हो रही है। इस चरण में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 42 हजार पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इसमें जिला पुलिस बल, गृह रक्षक बल, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस और सैप बलों की तैनाती की गई है। सोमवार सुबह 6 बजे से ही मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे। मतदान केंद्र के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

वोटिंग अपडेट्स…

RELATED POSTS

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

गुजरात में बाढ़ का कहर!

  • भागलपुर में पीरपैंती में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू।
  • मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड की 34 पंचायतों में मतदान हो रहा है।
  • खगड़िया के अलौली की 12 पंचायतों में मतदान, सुबह से वोटिंग के लिए कतार में मतदाता लग चुके हैं।
  • औरंगाबाद के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र हसपुरा प्रखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी।
  • भोजपुर के कोईलवर प्रखंड में सुबह ही मतदाताओं की भीड़ लगी।
मुंगेर में चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच मतदान शुरू।
मुंगेर में चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच मतदान शुरू।
सहरसा में सुबह 6 बजे से लगी मतदाताओं की भीड़।
सहरसा में सुबह 6 बजे से लगी मतदाताओं की भीड़।
खगड़िया में पंचायत चुनाव के लिए लाइन में खड़े वोटर्स।
खगड़िया में पंचायत चुनाव के लिए लाइन में खड़े वोटर्स।

875 पंचायतों में से 554 हैं नक्सल प्रभावित

बिहार पंचायत चुनाव में सोमवार को 9वें चरण की वोटिंग हो रही है। इस चरण में 97 हजार 878 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। बिहार निर्वाचन आयोग के मुताबिक, इस चरण में कुल 26,831 पदों के लिए चुनाव होना है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 11,883 सीट, ग्राम पंचायत मुखिया पद के लिए 871 सीट, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 1196 सीट, जिला परिषद सदस्य पद के लिए 127 सीट, ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 11,883 सीट और ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 871 सीट शामिल हैं। 875 पंचायतों में 554 सीट नक्सल प्रभावित हैं।

1 दिसंबर को होगी मतगणना

9वें चरण में 97 हजार 878 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 46 हजार 164 पुरुष और 51 हजार 714 महिला प्रत्याशी हैं। 9वें चरण में कुल 68 लाख 10 हजार 413 मतदाता अपने लिए गांव की सरकार चुनेंगे। वोटिंग के लिए 7 हजार 598 भवनों में 12 हजार 341 पोलिंग बूथ बनाये गए हैं। 90वें चरण की सीटों पर वोटिंग के 2 दिन बाद यानी 1 दिसंबर से मतगणना शुरू होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आखरी दिन रोमांचक स्थिति में

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आखरी दिन रोमांचक स्थिति में

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सरकार अलर्ट, नई गाइडलाइंस जारी

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सरकार अलर्ट, नई गाइडलाइंस जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend